Google Analytics Meta Pixel कुम्भकार समाज का हमारे सामाजिक संस्कारों में महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

कुम्भकार समाज का हमारे सामाजिक संस्कारों में महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री बघेल कुम्भकार समाज के महाधिवेशन में शामिल हुए
बसीन में ग्लेजिंग यूनिट लगाने की घोषणा
सिरकट्टी आश्रम के छात्रावास के लिए 20 लाख की स्वीकृति की घोषणा 

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गरियाबंद जिले के कुटेना में आयोजित कुम्भकार समाज के महाधिवेशन को सम्बोधित करते हुए ग्राम बसीन में ग्लेजिंग यूनिट लगाने तथा सिरकट्टी आश्रम के छात्रावास हेतु 20 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कुम्भकार समाज के लोगों को नये वर्ष और छेरछेरा-पुन्नी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुम्भकार समाज का हमारे सामाजिक संस्कारों में महत्वपूर्ण योगदान है। कोई भी संस्कार, वैवाहिक कार्य एवं पारिवारिक कार्य इस समाज के योगदान के बिना पूरा नहीं होता है। मेहनतकश कुम्भकार समाज का हमारे समाजिक कार्याें में योगदान युगों से चलता आ रहा है। इसके बावजूद भी आज कुम्भकार समाज अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में कुंभकार समाज का व्यवसाय प्रभावित हुआ है। पहले लोग मिट्टी के बर्तनों का अधिक उपयोग करते थे। लेकिन आधुनिकता के दौर में स्टील, जर्मन और प्लास्टिक का उपयोग अधिक हो रहा है। उन्होंने कहा कि सुंदर वस्तुएँ की बिक्री हाथों हाथ हो जाता है। इस प्रतिस्पर्धा में कुम्भकार समाज को टिकना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के व्यवसाय को पुनर्स्थापित करने के लिए सरकार हर संभव मदद कर रही है। प्रदेश के अनेक स्थानों पर ग्लेजिंग यूनिट की स्थापना की गई है। लेकिन शिकायतें मिल रही है कि ग्लेजिंग यूनिट से कुंभकारों को काम नहीं मिल रहा है। ग्लेजिंग यूनिट को चलाने प्रोफेशनल रूप से निरंतर कार्य करते रहने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभकारों की सुविधा के लिए 9 हजार चॉक वितरित किए हैं। कई लोग इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ऐसे लोगों से उन्हें दिए गए इलेक्ट्रिक चॉक को वापस लेकर काम करने के इच्छुक व्यक्तियों को उपलब्ध कराने कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभकार समाज के लोग पारंपरिक व्यवसाय के अलावा खेती किसानी से भी जुड़े हैं। सरकार ने धान खरीदी हेतु बेहतर प्रबंध की है। इसके तहत उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी, उठाव, परिवहन के कार्य बेहतर ढंग से संचालित हो रहे हैं। साथ ही राशि का भुगतान भी दो दिनों में हो रहा है। अब तक प्रदेश में 86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने ऐसे किसान जो अब तक धान नही बेच पाये हैं, उनसे संबंधित उपार्जन केन्द्र में धान बेचने का आग्रह किया। उन्होंने कुंभकारों द्वारा मिट्टी से निर्मित विभिन्न बर्तन व अन्य उत्पाद को पकाने के लिए लकड़ी की जगह गो-कास्ट का उपयोग करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नौजवानों को रोजगार मुहैया कराने प्रत्येक विकासखंड में दो रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क बनाया जा रहा है। यहां जमीन, शेड, बिजली, पानी, सड़क की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कुंभकार समाज को शिक्षा से जुड़ने का आह्वान करते हुए बताया कि सरकार शैक्षणिक संस्थाओं के रंग रोगन के लिए 1 हजार करोड़, आईटीआई में नया ट्रेड खोलने 1200 करोड़ की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार गरीब, किसानों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं। मुख्यमंत्री ने कुंभकार समाज के मांग पर बासीन में ग्लेजिंग यूनिट स्थापित करने तथा सिरकट्टी आश्रम के छात्रावास में सुविधाओं के विस्तार के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...