विपक्ष के हमले का सामना कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को शुक्रवार को राहत मिल गई। इमरान खान ने दांव चला और नेशनल असेंबली का सत्र ही स्थगित कराकर अपनी सरकार पर मंडरा रहा संकट फिलहाल टाल दिया है। विपक्षी पार्टियों के भारी विरोध के बीच अविश्वास प्रस्ताव पेश किए बगैर नेशनल असेंबली का सत्र स्थगित कर दिया गया। स्पीकर ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) के सांसद खयाल जमां के 14 फरवरी को निधन के कारण 28 मार्च शाम चार बजे तक के लिए सत्र स्थगित किया गया है।
पाकिस्तान संसदीय कन्वेंशन के अनुसार, किसी सांसद के निधन के बाद होने वाली पहली बैठक दिवंगत को उनके साथी सांसदों की ओर से दी जाने वाली श्रद्धांजलि तक सीमित रहेगी। नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी और उपाध्यक्ष आसिफ अली जरदारी समेत प्रमुख विपक्षी नेता भी बहुप्रतीक्षित सत्र में भाग लेने पहुंचे थे।
जैसे ही स्पीकर कैसर ने सत्र स्थगित किए जाने की घोषणा की, विपक्षी नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने प्रस्ताव उठाने का आग्रह किया लेकिन स्पीकर ने अपना माइक आन नहीं किया और चैंबर में चले गए। स्पीकर ने कहा कि अगले सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने का फैसला लिया जाएगा। नियम के मुताबिक, नेशनल असेंबली में पेश किए जाने के बाद प्रस्ताव पर तीन से सात दिन के भीतर मतदान कराया जाना अनिवार्य है। नेशनल असेंबली सचिवालय की ओर से गुरुवार को जारी 15 सूत्री आदेश में अविश्वास प्रस्ताव भी शामिल था।
खास बात यह है कि यदि सहयोगी दलों ने पाला बदल लिया तो गठबंधन सरकार की अगुआई कर रहे 69 वर्षीय इमरान खान को पद से हाथ धोना पड़ सकता है। 342 सदस्यीय नेश्ानल असेंबली में इमरान की पार्टी पीटीआइ के 155 सदस्य हैं। सरकार में बने रहने के लिए उन्हें 172 सांसदों के समर्थन की दरकार है। चार बड़े सहयोगी दलों मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद, बलूचिस्तान अवामी पार्टी और ग्रांड डेमोक्रेटिक अलायंस के क्रमश: सात, पांच, पांच और तीन सदस्यों को मिलाकर कुल 179 सदस्यों के समर्थन से गठबंधन सरकार बनी थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...