Google Analytics Meta Pixel Petrol-Diesel के बढते दाम फिर रुलाने की तैयारी में - Ekhabri.com

Petrol-Diesel के बढते दाम फिर रुलाने की तैयारी में

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ सकते हैं।  भविष्‍य में महंगाई की मार फिर लोगों को परेशान कर सकती है और चिंता बढा सकती है। इस बार सरकार भी शायद ीर पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाकर इसे कंट्रोल कर पाए,  क्योंकि इसकी वजह घरेलू नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार है।

भारत अपनी जरूरत का करीब 80% कच्चा तेल आयात करता है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रूड ऑयल आयातक है। ज्यादा मात्रा में तेल खरीदने और विभिन्‍न देशों से तेल को सोर्स करने की वजह से कच्चे तेल का भाव बाजार भाव से अलग होता है। इसे ही क्रूड ऑयल का इंडियन बास्केट कहते हैं। बीते शुक्रवार को इंडियन बास्केट क्रूड ऑयल का प्राइस 121.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। ये पिछले 10 साल में इंडियन बास्केट का सबसे उच्च स्तर है।

पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल के आंकड़ों के मुताबिक इंडियन बास्केट के कच्चे तेल का ये भाव फरवरी/मार्च 2012 के बाद का सबसे ऊंचा भाव है। हाल में बढ़ती महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की थी। इससे देश में एक झटके में पेट्रोल के दाम 9.50 रुपये और डीजल के 7 रुपये प्रति लीटर कम हो गए। कई राज्यों के वैट घटाने से इसके भाव में कमी आई, लेकिन अब बात फिर से बार सरकार के हाथ से निकल सकती है।

फ्यूचर मार्केट में शुक्रवार को इसके अंतरराष्ट्रीय भाव में मामूली गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन अगस्त 2022 के लिए ब्रेंट क्रूड ऑयल 122.26 डॉलर प्रति बैरल, जुलाई 2022 के लिए यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड ऑयल 120.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Read Also  मोटापा ज्यादा बढ़ा तो उम्र घट जाएगी दस साल

हालांकि भारत में अभी कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय भाव और इंडियन बास्केट क्रूड ऑयल भाव के नई ऊंचाई पर पहुंचने का तत्काल असर पेट्रोल-डीजल की रिटेल कीमतों पर नहीं पड़ा है।

साल 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के तत्काल बाद क्रूड ऑयल के दामों में आग लग गई। तब 25 फरवरी से 29 मार्च के बीच कच्चे तेल का भाव औसतन 111.86 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। फिर 30 मार्च से 27 अप्रैल के बीच इसमें थोड़ी नरमी देखी गई और ये 103.44 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, लेकिन बीते गुरुवार को इसके अंतरराष्ट्रीय भाव में फिर से तेजी देखी गई। ये 13 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गए। वजह, अमेरिका जैसे बड़े बाजार में मांग का बढ़ना। इसका असर इंडियन बास्केट पर भी दिखा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *