Google Analytics Meta Pixel स्टार गैजिंग में आकाशगंगा से लेकर खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने सेजेस के विद्यार्थी - Ekhabri.com

स्टार गैजिंग में आकाशगंगा से लेकर खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने सेजेस के विद्यार्थी

सेक्टर 6 के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुरू हुई तीन दिवसीय एस्ट्रो शाला

रात का दिशा सूचक ध्रुव तारा तो सुबह सूर्य अपने उगने और अस्त होने से देता है, दिशा का ज्ञान

स्काई व्यू एंड्राइड एप्लीकेशन बना बच्चों का एस्ट्रो ट्युटर
रायपुर-भिलाई सेक्टर 6 के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज से  तीन दिवसीय एस्ट्रो शाला की शुरुआत हुई,  जिसमें सेजेस के विद्यार्थियों ने 110 गुना जूमिंग कैपेसिटी वाले रिफ्लेक्टिव टेलीस्कोप से चंद्रमा और जुपिटर ग्रह को देखा। स्टार गेजिंग में आकाशगंगा से लेकर खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने सेजेस के विद्यार्थी। सेजेस के बच्चों के लिए ये अनुभव किसी सपने के पूर्ण होने जैसा था।   दुर्ग जिले में सेक्टर 6 में स्थित आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पहला स्कूल बन गया है, जहां एस्ट्रोनॉमी लैब से बच्चे इस दुनिया के परे दूसरी दुनिया से  परिचित हो पाएंगे। इसी  की शुरुआत आज स्टार गैजिंग इवेंट को लेकर हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने 50  हजार रुपए से  लेकर 1 लाख रुपए तक के ट्यूबलरनुमा रिफ्लेक्टिंग टेलीस्कोप से खगोलीय विज्ञान को समझने की कोशिश की। बच्चों ने इस टेलीस्कोप से आज चंद्रमा और जुपिटर ग्रह को अपनी आंखों के ठीक सामने पाया।  इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अमेचर  एस्ट्रोनॉमी क्लब के कोऑर्डिनेटर श्री राजेश लोहिया ने  स्कूली विद्यार्थियों को अंतरिक्ष में होने वाली खगोलीय घटक और उनकी घटनाओं के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने बच्चों को समझाया कि ब्रह्मांड में ग्रह पृथ्वी में हम दोनों के दोनों ऑर्बिट में है इसलिए दोनों की पोजीशन में निरंतर बदलाव होता रहता है। पृथ्वी अपने ही स्थान में  घूर्णन भी कर रही है और सूर्य की  परिक्रमा भी कर रही है। उन्होंने उपस्थित बच्चों को पुराने समय के लोग सुबह के समय सूर्य को और रात के समय  ध्रुव तारे को किस प्रकार दिशा सूचक के रूप में प्रयोग करते थे इनकी जानकारी भी दी। स्काई व्यू एंड्राइड एप्लीकेशन बना बच्चों का एस्ट्रो ट्युटर  विद्यार्थियों को स्काई व्यू नामक एंड्राइड एप्लीकेशन के बारे में भी जानकारी दी गई।इस एप्लीकेशन के माध्यम से बच्चे अपने मोबाइल को आकाश की ओर दिशा देकर किसी भी खगोलीय पिंड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कोऑर्डिनेटर ने बताया कि यह एप्लीकेशन एक प्रकार से बच्चों के लिए एक एस्ट्रो ट्युटर की भांति कार्य करता है। खगोलीय विज्ञान की दुनिया को विद्यार्थी बेहतर तरीके से समझे और इसे भविष्य में अपने कैरियर के रूप में अपनाएं इसके लिए कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने  नवाचार करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत एस्ट्रोनॉमी इवेंट और एस्ट्रोनॉमी लैब को लेकर नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री रोहित व्यास  द्वारा अनुपम पहल की गई। इस पहल की नगर निगम भिलाई के महापौर श्री नीरज पाॅल ने भी सहराना की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, धर्मांतरण करने के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...