Google Analytics Meta Pixel मालदेवता क्षेत्र में आया सैलाब के मंजर के बीच आंसुओं का सैलाब - Ekhabri.com

मालदेवता क्षेत्र में आया सैलाब के मंजर के बीच आंसुओं का सैलाब

देहरादून । अतिवृष्टि से मालदेवता क्षेत्र में आया सैलाब भले ही कम हो गया हो, लेकिन स्थानीय लोगों के दिन-रात अब भी डर के साये में बीत रहे हैं। क्षेत्र में चारों ओर तबाही के मंजर बीच प्रभावितों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोगों को डर है कि अतिवृष्टि से जिस तरह नदियों में पानी है और पहाड़, सड़क, संपर्क मार्ग टूट चुके हैं, फिर तेज बारिश हुई तो संकट आ सकता है। वहीं राहत और बचाव कार्यों में ढिलाई का आरोप लगाते हुए सरखेत और आसपास के ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। लोगों ने रविवार दोपहर सरखेत में पहुंचे एडीएम केके मिश्र और सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान का घेराव किया। अधिकारियों ने राहत और बचाव के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। साथ ही लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। लोगों ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए बस उनके अपनों के शव ही दिला दीजिए। जैंत्वाड़ी जिला टिहरी के हरिसिंह पंवार, रमेश राणा, दानसिंह और सरोप सिंह ने बताया कि सरखेत में उनके रिश्तेदार रहते हैं। वह किसी तरह रस्सियों के सहारे सरखेत पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन से प्रशासन पोकलैन मशीन की व्यवस्था तक नहीं करा पाया है। लोग अपनों को खोने के गम में हैं और प्रशासन की व्यवस्थाएं नाकाफी दिख रही हैं।उनका कहना था कि हमें हमारे लोगों के शव ही दिला दीजिए। ताकि उनका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जा सके। यहां तक कि पीने के पानी और भोजन की भी दिक्कत हो रही है। एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट ने जल्द सभी संभव व्यवस्थाएं करने का आश्वासन दिया। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने संपर्क करने पर बताया कि मौके पर पोकलैन मशीन शाम साढ़े सात बजे तक पहुंच गई और उससे जहां मकान था वहां खुदाई भी शुरू हो गई है। सोमवार को एक और पोकलैन मशीन की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके अलावा रविवार दोपहर को ही भोजन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध करा दी गई है। सरखेत निवासी करन सिंह कोटनाला और गोविंद सिंह बताते हैं कि घटना की रात पूरे घर में पानी भर गया था। खाने-पीने का सामान और बिस्तर-कपड़े खराब हो गए। तीन बीघा जमीन बह गई। पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। समीप ही नदी की लहरें तेज आवाज और मिट्टी मिले पानी के साथ बह रही है। इससे डर लगा हुआ है कि कहीं फिर से आपदा न आ जाए। भैंसवाड़ गांव के सरोप सिंह चौहान कहते हैं कि उनकी गोशाला दब गई है। पास का एक मकान भी मलबे में दफन हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएमजीएसवाई से बनने वाली सड़क के ठेकेदार ने मलबा उनके घरों की तरफ डाला है। इससे आपदा में उनके घर की तरफ भी मलबा आ गया। अब भी भूस्खलन और मलबा आने का खतरा है। डिफेंस कॉलोनी निवासी शेखर शर्मा क्षेत्र में भोजन और राहत कार्यों के लिए गए थे। जो पत्थर लगने से चोटिल हो गए। एसडीआरएफ ने रायपुर क्षेत्र के बड़ासी पुल के नीचे से एक व्यक्ति का शव बरामद कर किया है। व्यक्ति की पहचान रायपुर के भगत सिंह कॉलोनी निवासी संजय कुमार (42) के रूप में हुई है। संजय शनिवार को स्कूटी लेकर निकले थे और तभी से लापता थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...