Google Analytics Meta Pixel 1 करोड़ की लागत से मल्टी एक्टिविटी गतिविधियों का शुभांरभ - Ekhabri.com

1 करोड़ की लागत से मल्टी एक्टिविटी गतिविधियों का शुभांरभ

रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने वर्चुअल माध्यम से जशपुर जिले के गौठानों में स्व-सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से संचालित किए जाने के लिए खनिज न्यास निधि मद से लगभग 1 करोड़ की लागत से मल्टी एक्टिवीटी गतिविधियों का शुभारंभ किया गया। वर्चुअल से संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज, पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह और जशपुर विधायक विनय भगत, कलेक्टर महादेव कावरे और जिला पंचायत सीईओ के.एस.मण्डावी, जनप्रतिनिधि सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और गौठानों से स्व-सहायता समूह की महिलाएं, समाज सेवी श्री सुरज चैरसिया जुड़े थे।
स्वसहायता समूह की महिलाओं से की बात
प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने वर्चुअल माध्यम से मनोरा विकासखंड के सोनक्यारी और कुनकुरी विकासखंड के जोरातराई स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बात करके गौठान की गतिविधियों की जानकारी ली और उन्हें प्रोत्साहित किया। साथ ही सभी को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जशपुर जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुसार गौठानों में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं को मुर्गी पालन, बकरी पालन, चैन फिनिसिंग, रेशम पालन, वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण, मशरूम उत्पादन सिलाई मशीन, मिनी राईस मिल का भी संचालन करवाया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा अब स्व-सहायतासमूह की महिलाओं को सुपर कम्पोस्ट खाद तैयार करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले के जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन और कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में कोरोना संक्रमण की सुरक्षा के दौरान बेहतर कार्य किए गए। अब गौठानों को भी मुर्तरूप दिया जा रहा है। किसी भी कार्य की सफलता में सबकी सहभागिता जरूरी रहती है तो निश्चित ही उस कार्य में सफल मिलती है। जिला प्रशासन द्वारा यह प्रयास निरंतर किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर श्री महादेव कावरे को निर्देश देते हुए कहा कि जिन गौठानों में पानी की सुविधा नहीं है वहां पानी की सुविधा उपलब्ध कराएं। साथ ही गौठानों में बिजली भी सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए है। साथ ही कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए जिन स्वास्थ्य केन्द्रों में एम्बुलेंस या अन्य सुविधाओं की आवश्यकता है उस पर भी विशेष ध्यान देकर आपूर्ति करने के निर्देश दिए है।
जशपुर जिले में राज्य शासन की मंशानुसार बेहतर कार्य किया जा रहा
संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज ने वर्चुअल के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर जिले में राज्य शासन की मंशानुसार बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने गौठानों पर विशेष ध्यान देकर चारागाह को विकसित करने के लिए निर्देश दिए है। जिन गौठानों में पानी की सुविधा नहीं है वहां पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा है ताकि गौठानों में समूह की महिलाएं आजीविका से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुसार गौठानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौठानों का विकास बेहतर तरीके से करना होगा। ताकि ग्रामीणजनों को उससे आर्थिक लाभ हो सके। उन्होंने कहा कि समय-सीमा निर्धारित करके अधिकारी गौठानों की नियमित करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...