रायपुर। ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार की पहल पर ट्राईफेड से हस्तशिल्प विकास बोर्ड का एमओयू होने के पश्चात ग्रामोद्योग के उत्पादों की ई-कॉमर्स में सहभागिता बढ़ी है। उल्लेखनीय है महात्मा गांधी जी की 151वीं जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा ट्राईफेड ई- मार्केट का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ का विशेष प्रतिनिधित्व रहा। समारोह के दौरान बैनर में 3 चित्रों में से 2 चित्र छत्तीसगढ़ के बस्तर के ’तुंबा शिल्प’ और सुकमा का ’इमली चस्का’ नाम का स्थानीय उत्पाद रहा है।
इस अवसर पर ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में ग्रामोंद्योग को बढ़ावा देने तथा इसे लोगों के स्वावलंबन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसका बेहतर प्रतिसाद देखने को मिल रहा है। राज्य में बड़ी संख्या में ग्रामीण विशेषकर महिलाएं ग्रामोद्योग की गतिविधियों को अपनाकर आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही हैं। छत्तीसगढ़ की शिल्पकला को देश-विदेश में सराहा जा रहा है। हमारे शिल्पी राज्य के गौरव है। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप तथा ग्रामोद्योग संचालक श्री सुधाकर खलखो ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुए। ट्राईफेड का ऑनलाइन बाजार बढ़ते हुए ई-कॉमर्स में देसी उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा विशेष रूप से अनुसूचित जनजातियों वर्ग के शिल्पकार द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प कलाकृतियों एवं उपयोगी सामग्री को अब आसानी से बाजार उपलब्ध होगा।
ग्रामोद्योग संचालक व प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड सुधाकर खलखो ने बताया कि राज्य में हस्तशिल्प के क्षेत्र में लगभग 3000 अनुसूचित जनजाति के शिल्पकारों द्वारा हस्तशिल्प के क्षेत्र में कार्यरत हैं, जिसमें कुछ शिल्पकार वर्तमान ट्राईफेड से जुड़े हुए हैं। श्री खलखो ने बताया कि ट्राईफेड से बोर्ड का एमओयू होने के पश्चात इन शिल्पकारों को ई-कॉमर्स के बाजार से उनके उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही सुकमा के विहान समूह के मसाले, इमली चस्का, कोरिया जिले के अनुसूचित जनजातियों द्वारा उत्पादित शहद, घी, हल्दी, लेमनग्रास, चावल, सरगुजा के मैनपाट से कालीन तथा अन्य जिलों से ढ़ोकरा और लौह शिल्प को अत्यधिक पसंद किया जा रहा है। ऑनलाइन ई-मार्केट के शुभारंभ के पश्चात छत्तीसगढ़ नवनिर्मित हस्तशिल्प के उत्पादों को भी ट्राईफेड के ऑनलाइन पोर्टल पर देशभर में खरीदी के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...