कोरोना संक्रमितों में फ्रांस और जर्मनी को पीछे छोड़ सातवें स्थान पर पहुंचा भारत

देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में दिनों-दिन हो रही वृद्धि से संक्रमितों की कुल संख्या 1.90 लाख को पार कर गई है तथा भारत सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में फ्रांस और जर्मनी को पीछे छोड़कर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 8392 नये मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,90,535 हो गयी। इस दौरान और 230 लोगों की मृत्यु के बाद कुल मृतकों की संख्या 5394 हो गयी। स्वस्थ होने की तुलना में नये मामलों की दर अधिक होने के कारण सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 93,322 हो गयी है।

विश्व में कोरोना संक्रमण से प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है , जहां इस महामारी से अब तक 17,90,172 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1,04,381 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद ब्राजील (5.14 लाख) , रूस (4.5 लाख), ब्रिटेन(2.76 लाख) , स्पेन(2.39 लाख) , इटली(2.32) और भारत(1.90 लाख) का स्थान है। देश में महाराष्ट्र , तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात में संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में इन चार राज्यों में पांच हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 2487 नये मामले सामने आये हैं और 89 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 67,655 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2286 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 1248 लोग रोगमुक्त हुए है जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 29329 हो गयी है।

कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है , जहां संक्रमितों की संख्या 22 हजार से अधिक हो चुकी है। यहां अब तक 22,333 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 173 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि 12,757 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

कोरोना के कारण राष्ट्रीय राजधानी की भी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है और देश में दिल्ली संक्रमितों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में 19844 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 473 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 8478 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात चौथे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 16,779 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 1038 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा 9919 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं।

राजस्थान में भी कोरोना का प्रकोप जोरों पर है और यहां इससे संक्रमितों की संख्या 8831 हो गयी है तथा 194 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5927 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं। मध्य प्रदेश में 8089 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं तथा 350 की इससे मौत हो गयी है जबकि 4842 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अब तक 7823 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं तथा 213 लोगों की मौत हुई है जबकि 4709 लोग इससे ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में 5501 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 317 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 2157 लोग ठीक हुए है। तेलंगाना में अब तक कोरोना से 2698 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 82 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है। इसके अलावा यहां 1428 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हुए हैं।

दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 3679 और कर्नाटक में 3221 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 62 और 51 है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2446 हो गई है और 28 लोगों की मृत्यु हुई है। पंजाब में 45, बिहार में 21 , हरियाणा में 20 , केरल में नौ, ओडिशा में सात , हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड में पांच-पांच , असम और चंडीगढ़ चार-चार तथा छत्तीसगढ़ और मेघालय में इस महामारी से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *