Google Analytics Meta Pixel भारत ने जापान और रूस को पछाड़ा, बना दुनिया की तीसरी बड़ी ताकत - Ekhabri.com

भारत ने जापान और रूस को पछाड़ा, बना दुनिया की तीसरी बड़ी ताकत

ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित लोवी इंस्टीट्यूट ने अपनी वार्षिक ‘एशिया पावर इंडेक्स 2025’ जारी कर दी है, जिसमें भारत के लिए गर्व करने वाली खबर सामने आई है। एशिया के 27 देशों में किए गए शक्ति मूल्यांकन में भारत ने लंबी छलांग लगाते हुए जापान और रूस जैसे ताकतवर देशों को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अब 40.0 के स्कोर के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है और उसने आधिकारिक तौर पर ‘मेजर पावर’ (Major Power) की श्रेणी में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह रैंकिंग आठ प्रमुख क्षेत्रों जैसे सैन्य क्षमता, आर्थिक ताकत, कूटनीतिक प्रभाव और सांस्कृतिक पहुंच के गहन विश्लेषण के बाद तैयार की गई है।

 

 

रिपोर्ट में भारत के इस अभूतपूर्व उदय की मुख्य वजह उसकी मजबूत आर्थिक वृद्धि और लगातार बढ़ती सैन्य क्षमता को बताया गया है। लोवी इंस्टीट्यूट का मानना है कि भारत ने संसाधनों और सैन्य शक्ति में तो जबरदस्त बढ़ोतरी की है, लेकिन अभी भी उसका कूटनीतिक और आर्थिक प्रभाव उसकी वास्तविक क्षमताओं की तुलना में कम है। इसका सीधा अर्थ यह है कि भविष्य में भारत के पास अपना प्रभाव और बढ़ाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं और वह एशिया में चीन के वर्चस्व को कड़ी टक्कर देने की स्थिति में आ रहा है। वहीं, भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इस दौड़ में काफी पिछड़ गया है और वह शीर्ष 10 देशों की सूची से बाहर होकर 16वें स्थान पर पहुंच गया है।

दुनिया के 10 पावरफुल देश

1. संयुक्त राज्य अमेरिका (US) 80.5 सुपर पावर

Read Also  इस राज्य में चार महीने बाद खुले स्कूल

2. चीन 73.7 सुपर पावर

3. भारत 40.0 मेजर पावर

4. जापान 38.8 मिडिल पावर

5. रूस 32.1 मिडिल पावर

6. ऑस्ट्रेलिया 31.8 मिडिल पावर

7. दक्षिण कोरिया 31.5 मिडिल पावर

8. सिंगापुर 26.8 मिडिल पावर

9. इंडोनेशिया 22.5 मिडिल पावर

10. मलेशिया 20.6 मिडिल पावर

 

 

वैश्विक महाशक्तियों की स्थिति पर नजर डालें तो सूची में केवल अमेरिका और चीन को ही ‘सुपर पावर’ का दर्जा मिला है। हालांकि, अमेरिका 80.5 के स्कोर के साथ अभी भी शीर्ष पर बना हुआ है, लेकिन 2018 में इंडेक्स शुरू होने के बाद से यह उसका अब तक का सबसे कम स्कोर है, जो एशिया में उसके घटते प्रभाव को दर्शाता है। विश्लेषकों ने इसके पीछे ट्रम्प प्रशासन के दौरान लिए गए नीतिगत फैसलों को जिम्मेदार ठहराया है। दूसरी ओर, चीन 73.7 के स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर है और वह तेजी से अमेरिका के साथ अपना फासला कम कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, 2020 के बाद से अमेरिका और चीन के बीच शक्ति का अंतर अपने न्यूनतम स्तर पर आ गया है। इस सूची में भारत के बाद जापान चौथे और रूस पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं, जिन्हें अब ‘मिडिल पावर’ की श्रेणी में रखा गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *