देश में डिजिटल पेमेंट ने अपने पैर पसार लिए हैं। अब ज्यादातर लोग डिजिटल पेमेंट करते हैं, जिससे उन्हें काफी आसानी होती है। लेकिन, कई बार देखा गया है कि डिजिटल पेमेंट करते समय उनका पेमेंट किसी कारण से फंस जाता है या फिर दूसरे तक नहीं पहुंच पाता है। अब ऐसी स्थिति में लोग परेशान हो जाते हैं कि उनका पैसा कहां गया या फिर कब तक रिफंड आएगा? इसी को लेकर UPI का नया नियम आ गया है।
दरअसल, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 15 फरवरी 2025 से UPI लेनदेन से जुड़े नए नियम लागू करने की घोषणा की है. इन बदलावों से चार्जबैक (रिफंड प्रक्रिया) को ऑटोमेटेड किया जाएगा जिससे ग्राहकों को जल्दी रिफंड मिल सकेगा और बैंकों के लिए प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
अभी तक जब कोई ट्रांजैक्शन फेल होता था, तो बैंक “T+0” (ट्रांजैक्शन के दिन से) चार्जबैक प्रोसेस शुरू करता था। इससे जिसे पैसा भेजा गया है उसके पास रिफंड प्रोसेस करने का पर्याप्त समय नहीं रहता था। कई बार इस वजह से रिफंड रिजेक्ट हो जाते थे और RBI की तरफ से पेनल्टी भी लगती थी।
अब “Transaction Credit Confirmation (TCC)” सिस्टम लागू किया जाएगा जो चार्जबैक को ऑटोमेटेड तरीके से एक्सेप्ट या रिजेक्ट करेगा. इससे मैन्युअल जांच की जरूरत नहीं पड़ेगी और प्रोसेस तेज हो जाएगा। NPCI के अनुसार, यह नया नियम केवल बल्क अपलोड और UDIR (Unified Dispute Resolution Interface) मामलों पर लागू होगा। हालांकि, इसका असर फ्रंट-एंड (ग्राहकों द्वारा सीधे की गई शिकायतों) पर नहीं पड़ेगा।
इसलिए होते हैं चार्जबैक
चार्जबैक तब होते हैं जब कोई पहले से अप्रूव हुआ UPI ट्रांजैक्शन रिवर्स कर दिया जाता है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं.
ग्राहक ने भुगतान को पहचानने से इनकार कर दिया.
किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण डुप्लीकेट पेमेंट हो गया.
ग्राहक ने किसी सेवा या प्रोडक्ट के लिए भुगतान किया लेकिन उसे सही डिलीवरी नहीं मिली.
ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग में तकनीकी दिक्कतें आईं.
नए नियमों से यह होगा फायदा?
चार्जबैक प्रोसेस ऑटोमेटेड होने से ग्राहकों को जल्दी रिफंड मिलेगा.
बैंकों को ट्रांजैक्शन reconciliation के लिए अधिक समय मिलेगा.
फ्रॉड और अनावश्यक विवादों को कम किया जा सकेगा.
RBI की पेनल्टी से बचने में मदद मिलेगी.
पूरी प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और तेज़ होगी.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 3, 2026 /
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...