एशिया कप 2025 में भारतीय टीम बुधवार से अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। टीम इंडिया का पहला मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यूएई से होगा। भारत-यूएई के बीच टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला गया है, जिसमें टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।
बुधवार को भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल बतौर सलामी बल्लेबाज उतर सकते हैं। शिवम दुबे ऑलराउंडर के रूप में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। जितेश शर्मा विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, जिसके चलते संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है।
अक्षर पटेल आठवें नंबर पर उतर सकते हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के बीच प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। यूएई की टीम को बल्लेबाजी में मुहम्मद वसीम और आसिफ खान से उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में हैदर अली और मुहम्मद रोहिद भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर थोड़ी घास है। भारत इसी साल यहां फरवरी-मार्च के बीच खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में चार स्पिनर्स के साथ उतरा था। दुबई में 9 मार्च 2025 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया है। अब यहां नए क्रिकेट सीजन की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तेज गेंदबाजों का दबदबा ज्यादा रह सकता है।
यहां खिलाड़ियों को अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दुबई में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मैच के समय तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुन सकती है। मैच के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।
भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह।
संयुक्त अरब अमीरात की टीम: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, मुहम्मद जुहैब, हर्षित कौशिक, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवाद उल्लाह, सगीर खान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान, आर्यांश शर्मा, ध्रुव पाराशर, मतिउल्लाह खान, एथन डिसूजा, सिमरनजीत सिंह।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...