शेयर बाजार की दमदार शुरुआत हुई। नए वित्त वर्ष के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार ने शानदार उछाल के साथ शुरुआत की है। बाजार खुलते ही 74,101 के उच्च स्तर तक पहुंच गया है। बाजार खुलने के बाद 20 मिनट के भीतर ही सेंसेक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बना लिया है और ये दोनों ही सूचकांक ऑलटाईम हाई पर आ गए हैं। बाजार की ओपनिंग के बाद बेहद जल्दी ही सेंसेक्स और निफ्टी ने ऑलटाईम हाई रिकॉर्ड लेवल को पार कर नया ऐतिहासिक लेवल बनाया है। एनएसई का निफ्टी 22,529.95 के नए रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर आ गया है और बीएसई का सेंसेक्स 74,254.62 के नए शानदार शिखर पर आ गया है। ये दोनों सूचकांक अब अपने अपने ऑलटाईम हाई जोन के दायरे में कारोबार कर रहे हैं।
भारतीय बाजार की ओपनिंग 317.27 अंकों या 0.43 फीसदी की ऊंचाई के साथ 73,968 के लेवल पर शुरुआत हुई है और एनएसई के निफ्टी में 128.10 अंक या 0.57 फीसदी की उछाल के साथ 22,455 के लेवल पर कारोबार ओपन हुआ है। बीएसई सेंसेक्स ने 74,208 का हाई लेवल छू लिया है और इसमें 557 अंकों का भारी उछाल देखा जा चुका है। सेंसेक्स के 30 में से केवल 2 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं और 28 शेयरों में उछाल के साथ हरे निशान पर कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में जेएसडब्ल्यू स्टील 2 फीसदी ऊपर चढ़कर ट्रेड कर रहा है और टाटा स्टील 1.70 फीसदी ऊपर है। कोटक बैंक 1.55 फीसदी और एचडीएफसी बैंक 1.25 फीसदी चढ़े हैं। बजाज फिनसर्व 1.15 फीसदी और एशियन पेंट्स 1.11 फीसदी ऊपर बने हुए हैं।
बीएसई सेंसेक्स ने रिकॉर्ड हाई तो छू ही लिया एनएसई निफ्टी भी उच्चतम स्तरों पर झूम रहा है। इसके 50 में से 48 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं और केवल 2 शेयर ही गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। चढ़ने वाले टॉप गेनर्स में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, श्री राम फाइनेंस, अपोलो हॉस्पिटल्स और एलएंडटी के शेयर के नाम शामिल हैं। निफ्टी के गिरने वाले दो शेयरों में भारती एयरटेल और बजाज ऑटो के शेयर ही हैं जो कमजोरी के लाल दायरे में बने हुए हैं। भारती एयरटेल 0.44 फीसदी और बजाज ऑटो 0.15 फीसदी टूटे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...