Google Analytics Meta Pixel टी-20 मैच में अजेय बढ़त लेने के इरादे से उतरेंगी भारतीय महिलाएं - Ekhabri.com

टी-20 मैच में अजेय बढ़त लेने के इरादे से उतरेंगी भारतीय महिलाएं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम यहां श्रीलंका के विरुद्ध दूसरे टी-20 मैच में शीर्षक्रम के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लगाकर तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी। भारत ने हले टी-20 में 34 रन से जीत दर्ज करके दौरे की सकारात्मक शुरुआत की। भारतीय टीम अब न सिर्फ सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, बल्कि अपने कमजोर पक्षों पर गौर करके बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से पहले जीत की लय जारी रखने का प्रयास भी करेगी। बमिर्ंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होगा। इन खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को टी-20 प्रारूप में शामिल किया गया है।
भारतीय टीम पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 138 रन ही बना पाई थी, लेकिन बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव की अगुआई में गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन  से वह जीत दर्ज करने में सफल रही। लेकिन, भारतीय बल्लेबाजी में काफी सुधार की जरूरत है। शेफाली वर्मा, कप्तान हरमनप्रीत कौर और रिचा घोष सभी को अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलना होगा। हरमनप्रीत पिछले मैच में नाकाम रहने के कारण सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने के मिताली राज के रिकार्ड को नहीं तोड़ पाई थीं, जिसके लिए उन्हें 24 रन की जरूरत है। हाल में संन्यास लेने वाली मिताली ने 89 मैचों में 2364 रन बनाए हैं।
उप कप्तान स्मृति मंधाना और सभिनेनी मेघना पिछले मैच में नहीं चल पाई थीं। भारत को अगर बड़ा स्कोर बनाना है तो इन दोनों को बड़ी पारी खेलनी होगी। भारत पहले मैच में यदि सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया तो उसका श्रेय जेमिमा रोड्रिग्ज (27 गेंदों पर नाबाद 36 रन) और दीप्ति श्ार्मा (आठ गेंदों में नाबाद 17 रन) को जाता है। भारत शीर्षक्रम की बल्लेबाजों से भी इसी तरह का प्रदर्शन चाहेगा। दूसरी ओर भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। राधा, दीप्ति और कामचलाऊ स्पिनर शेफाली की स्पिन तिकड़ी ने शानदार खेल दिखाया। तीनों टी-20 मैच एक ही स्थल पर होने से दोनों टीमों के स्पिनर अहम भूमिका निभाएंगे।
श्रीलंका को भी अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पहले मैच में मध्यक्रम की बल्लेबाज कविशा दिलहारी क्रीज पर डटी रहीं, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई सहयोग नहीं मिला। कप्तान चमारी अट्टापट्टू , विश्मी गुण्ारत्ने, हर्षिता मडावी और निलाक्षी डिसिल्वा को बल्लेबाजी में अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। गेंदबाजी में इनोका रणवीरा और ओशादी रणसिंघे की स्पिन जोड़ी ने भारतीय बल्लेबाजों को बांधे रखा। उन्हें अन्य गेंदबाजों से भी सहयोग की जरूरत पड़ेगी।
टीमें :
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), सिमरन बहादुर, यस्तिका भाटिया, राजेश्वरी गायकवाड़, रिचा घोष (विकेटकीपर), सभिनेनी मेघना, मेघना सिंह, पूनम यादव, रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव।
श्रीलंका : चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), निलाक्षी डिसिल्वा, कविशा दिलहारी, विश्मी गुणरत्ने, अमा कंचना, हंसिमा करुणारत्ने, अचिनी कुलसूरिया, सुगंधिका कुमारी, हर्षिता मदवी, हसीनी परेरा, उदेशिका प्रबोधनी, ओशादी रणसिंघे, सत्य संदीपनी, अनुष्का रणवीरा, इनोका संजीवनी, मालशा शहानी, थारिका सेवंडी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *