Google Analytics Meta Pixel भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका का किया क्लीन स्वीप - Ekhabri.com

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका का किया क्लीन स्वीप

कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूजा वस्त्राकर के आलराउंड प्रदर्शन के बूते भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को यहां तीसरे और अंतिम वनडे में श्रीलंका को 39 रनों से हराकर उसका सूपड़ा साफ कर दिया। हरमनप्रीत (75 रन और एक विकेट) और वस्त्राकर (नाबाद 56 रन और दो विकेट) ने सातवें विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी निभाकर टीम को संभाला और नौ विकेट पर 255 रन का स्कोर खड़ा करने में मदद की।
फिर गेंदबाजों ने मेजबान टीम को 47.3 ओवर में 216 रन पर समेट दिया। इसमें हरमनप्रीत और वस्त्राकर दोनों ने अहम विकेट लिए। इस सीरीज में जीत से भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार चौथी द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की। महिला टीम ने इससे पहले 2013, 2015 और 2018 में भी वनडे सीरीज जीती थी।

श्रीलंका की टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू ने ऐसी पिच पर टास जीतकर बल्लेबाजी का न्योता दिया जो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा पहुंचाने के लिए मशहूर है। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना बड़ी साझेदारी करने में विफल रहीं। मंधाना (06) आउट होने वाली पहली खिलाड़ी रहीं जो कविशा दिलहारी की लेंथ गेंद का शिकार हुईं। शेफाली ने 50 गेंद में 49 रन बनाकर अपनी अच्छी फार्म जारी रखी। वह लगातार दूसरे अर्धशतक से चूक गईं और रश्मि सिल्वा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुईं।
शेफाली के आउट होने के बाद भारत का मध्य क्रम चरमरा गया जिससे टीम का स्कोर छह विकेट पर 124 रन हो गया। लेकिन हरमनप्रीत ने जिम्मेदारी से खेलते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों की शार्ट गेंदों को बेहतर तरीके से निपटा। उन्होंने सात चौके और दो छक्के जड़े। भारतीय कप्तान ने अपना अर्धशतक डीप मिडविकेट पर शानदार छक्का जड़कर पूरा किया। वस्त्राकर ने अपनी कप्तान का अच्छा साथ निभाया और महिला वनडे में अपना दूसरा अर्धशतक जमाया जिसमें तीन छक्के शामिल रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की कप्तान अटापट्टू (44) और हसिनी परेरा (39) ने अच्छा जज्बा दिखाया। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े, लेकिन कप्तान के आउट होने के बाद टीम की बल्लेबाजों को राजेश्वरी गायकवाड़ (3/36) को खेलने में काफी परेशानी हुई जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी घरेलू टीम के विरुद्ध कसी हुई गेंदबाजी की।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *