Google Analytics Meta Pixel US की झील में डूबे भारतीय बर्थडे मनाने गए थे:फोटो खिंचवाते वक्त माता-पिता माइनस 30 डिग्री पानी में समाए - Ekhabri.com

US की झील में डूबे भारतीय बर्थडे मनाने गए थे:फोटो खिंचवाते वक्त माता-पिता माइनस 30 डिग्री पानी में समाए

एरिजोना- अमेरिका के एरिजोना राज्य में बर्फ से जमी झील में डूबे 3 भारतीय बर्थ-डे मनाने गए थे। भारतीय मूल के 3 परिवार वुड्स केनन झील पर सेलीब्रेशन करने गए। नारायण मुद्दाना (49), उनकी पत्नी हरिथा मुद्दाना और दोस्त गोकुल मेदिसेती (47) फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान बर्फ की परत टूट गई और तीनों माइनस 30 डिग्री टेम्परेचर वाले पानी में डूब गए। नारायण और हरिथा की अनाथ हो चुकी दो बेटियों हर्षिथा (7) और पूजिथा (11) की कस्टडी एरिजोना के चाइल्ड सेफ्टी डिपार्टमेंट के पास है। यह हादसा 26 दिसंबर की शाम को एरिजोना की कोकोनिनो काउंटी की वुड्स केनन झील पर हुआ। झील पर मोटी बर्फ की परत चढ़ चुकी थी। तीनों परिवार हरिथा का जन्मदिन मनाने गए थे। 6 महिला-पुरुषों के अलावा 5 बच्चे थे। सभी लोग तस्वीरें लेने जैसे ही झील पर चढ़े, वैसे ही वहां की बर्फ टूट गई।नारायण, हरिथा और गोकुल डूबने लगे। इन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने महिला को तुरंत बाहर निकाल लिया, लेकिन जान नहीं बच सकी। पुरुषों की बॉडी तलाशी अभियान के बाद मिलीं।

अनाथ बच्चियों के लिए जुटाए 4.13 करोड़ रुपए

एरिजोना के चाइल्ड सेफ्टी डिपार्टमेंट नी इनकी कस्टडी ली है। कोकोनिनो काउंटी शेरिफ ऑफिस (CCSO) के जॉन पैकस्टन ने बताया कि बच्चियों की देखभाल कर उन्हें सुरक्षित रखा जा रहा है। उन्हें हादसे से जुड़ी जानकारी से दूर रखने की कोशिश भी की जा रही है। फिलहाल GoFundMe क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए प्रभावित परिवारों के लिए 5 लाख डॉलर से ज्यादा यानी 4.13 करोड़ रुपए से ज्यादा की सहायता राशि जुटा ली गई है। इससे बच्चियों की पढ़ाई में मदद हो सकेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...