भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को विशाखापत्तनम में तीसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से हराकर रिषभ पंत की कप्तानी में पहली जीत हासिल की और सीरीज को जीवंत बनाए रखा। रुतुराज गायकवाड़ और इशान किशन की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन भारतीय टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 179 रन ही बना सकी। गायकवाड़ ने 35 गेंदों पर सात चौकों व दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाए, जबकि इशान ने 35 गेंदों पर पांच चौकों व दो छक्कों की बदौलत 54 रन की पारी खेली। जवाब में हर्षल पटेल (4/25) और युजवेंद्रा सिंह चहल (3/20) की शानदार गेंदबाजी के आगे दक्षिण अफ्रीकी टीम 19.1 ओवर में 131 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका के पांच बल्लेबाज दहाई के आंकड़े पर पहुंचे, लेकिन कोई भी 30 रन तक भी नहीं पहुंच सका।
दक्षिण अफ्रीका के सामने लक्ष्य आसान था, लेकिन उसके किसी भी बल्लेबाज ने उस तरह की प्रतिबद्धता नहीं दिखाई, जैसी पहले मैच में रासी वेन डेर डुसेन और डेविड मिलर ने एवं दूसरे मैच में हेनरिक क्लासेन ने दिखाई थी। नतीजा यह रहा कि उसका न तो कोई बल्लेबाज बड़ी पारी खेल पाया और न ही कोई बड़ी साझेदारी हुई। रीजा हेंड्रिक्स (23), ड्वेन प्रिटोरियस (20), हेनरिक क्लासेन (29), वायने पार्नेल (नाबाद 22) और केश्ाव महाराज (11) दोहरे अंकों में पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद हर्षल और चहल की गेंदों के सामने दक्षिण्ा अफ्रीका ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। दक्षिण अफ्रीका के श्ाुरुआत सात विकेटों में से चहल और हर्षल ने तीन-तीन विकेट झटके। इसके बाद हर्षल ने अपना चौथा विकेट लेते हुए तबरेज शम्सी को पवेलियन भेजकर दक्षिण अफ्रीकी पारी का अंत किया और भारत को जीत दिलाई।
इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने के बाद भारत को गायकवाड़ और इशान ने 97 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दिलाई। नौवें ओवर में एक रन लेकर गायकवाड़ ने 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। गायकवाड़ को 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर केशव महाराज ने पवेलियन भेजा। 12वें ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर इशान ने चौका, छक्का और चौका जड़ा, जिसके साथ उन्होंने 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक भी पूरा किया। अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 31 रन की पारी खेली।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 19, 2026 /
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...