Google Analytics Meta Pixel बस्तर के बेरोजगारों को आईआईएम जैसे संस्थान सिखाएंगे मैनेजमेंट - Ekhabri.com

बस्तर के बेरोजगारों को आईआईएम जैसे संस्थान सिखाएंगे मैनेजमेंट

मुख्यमंत्री ने किया थिंक बी के नए कार्यालय का शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने, उनके संवर्द्धन और संरक्षण के लिए स्थापित किए गए थिंक बी (टेक्नोलॉजी हब एंड इनोवेशन नेटवर्क फॉर नॉलेज बस्तर) के धरमपुरा स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज परिसर में निर्मित नए कार्यालय का शुभारंभ किया। बघेल ने यहां पर स्टार्टअप करने वाले युवाओं से भी मुलाकात कर उनके व्यापार की प्रगति और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही पॉलीटेक्निक कालेज के विद्यार्थियों के लिए निर्मित स्मार्ट क्लास और स्मार्ट लैब का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने थिंक बी में स्टार्टअप करने वाले युवाओं से मुलाकात की। उन्होेंने लोकाबाजार के स्टाल पर गौरव कुशवाहा से बस्तर की स्थानीय कलाकृतियों के आॅनलाइन विक्रय की जानकारी ली, मॉम्स फूड के स्टाल पर मनोज साहू से उनके स्पेशल उत्पादों की जानकारी ली और नारियल और गुड़ के लड्डू का स्वाद लिया, बस्तर से बाजार तक स्टाल पर सतेन्द्र सिंह लिहरे के उत्पाद जामुन का स्लाइज व सीताफल शेक का स्वाद लिया और 10 पैकेट का आॅर्डर भी दिया। उल्लेखनीय है कि नवाचार, स्वरोजगार और उद्यमिता के इच्छुक बस्तर के युवाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें आर्थिक, तकनीकी, प्रबंधकीय, कानूनी सहित विभिन्न प्रकार की सहायता के लिए थिंक बी की स्थापना की गई है। ऐसे युवाओं के लिए प्रशासन की ओर से इनोवेशन कम्पनियों की मदद से स्टार्टअप की बुनियादी सुविधाएं, स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन, प्रौद्योगिकी आधारित व्यापार को स्थापित करने में सहायता के साथ-साथ आॅनलाइन-आॅफलाईन पेपर, किताबें, आॅडियो-वीडियो के माध्यम से प्रशिक्षण सहित केन्द्रीयकृत संगोष्ठी, सम्मेलन, कार्यशाला का आयोजन कर युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने आईआईएम रायपुर, टाटा इंस्ट्यिूट आफ सोशल साईंस मुंबई, आईआईआईटी रायपुर और हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रायपुर के साथ एमओयू किया है।
आईआईएम जैसे संस्थान मैनेजमेंट सिखाएंगे
आईआईआईटी रायपुर द्वारा स्टार्टअप शुरू करने वाले बेरोजगारों को टेक्निकल जानकारी तथा आईआईएम जैसे संस्थान स्टार्टअप शुरू करने वाले बेरोजगारों को मैनेजमेंट सिखाएंगे तो वहीं टाटा कंपनी बिजनेस की मार्केट वैल्यू, बिजनेस चल पाएगा या नहीं जैसी जानकारी देगी। यहीं नहीं बिजनेस शुरू करने के लिए कानूनी जानकारियां हिदायतुल्ला यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट देंगे। यहां स्टार्टअप शुरू करने वाले बेरोजगारों को पूरी तरह से मुफ्त में मार्गदर्शन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, विधायक दंतेवाडा मती देवती कर्मा, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, महापौर सु सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष सु कविता साहू, कलेक्टर रजत बंसल सहित गणमान्यजन प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बस्तर क्षेत्र में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : भूपेश बघेल
बस्तर अंचल में पर्यटकों को वैलनेस टूरिज्म की सुविधाएं मिलेंगी। वैलनेस टूरिज्म के तहत बस्तर अंचल में सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों में योगा, प्राणायाम, ध्यान, आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक उपचार, नेचर हीलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के थिंक बी स्टार्ट अप सेंटर शुभारंभ के अवसर पर वैलनेस टूरिज्म का भी औपचारिक शुभारंभ किया। वैलनेस टूरिज्म के तहत पर्यटकों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए मार्गदर्शन एवं परामर्श भी दिया जायेगा। शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक स्वास्थ्य के गुर भी सिखायें जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैलनेस टूरिज्म के जरिये देश-विदेश के पर्यटक बस्तर अंचल में आने के लिए आकर्षित होंगे। इससे अंचल में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ लोगों को आय का जरिया भी मिलेगा। बस्तर अंचल में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम। उन्होंने इस अवसर पर पर्यटन समिति के सदस्यों को आरोग्यम योगा किट का वितरण किया। योगा किट में योगा मेट, एरोमेटिक आॅयल्स, अगरबत्ती, म्यूजिक सिस्टम, दरी, थर्मल स्कैनर, इंडक्शन कुकर, डिफ्यूजर, ग्लव्स आदि शामिल है। गौरतलब है कि पर्यटकों को आकर्षित करने एवं उन्हें हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करवाने जिला प्रशासन बस्तर लगातार नित नये प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के तहत बस्तर में पर्यटकों के लिए मुख्य पर्यटन स्थलों पर वैलनेस टूरिज्म की सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। वैलनेस टूरिज्म का संचालन स्थानीय पर्यटन समितियों के द्वारा योग्य एवं प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के सहयोग से किया जाएगा जिससे स्थानीय ग्राम वासियों को भी अच्छी खासी आय प्राप्त होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...