Google Analytics Meta Pixel इंटरनेशनल गैंग ने शख्स से छत्तीसगढ़ में ठगे 87 लाख - Ekhabri.com

इंटरनेशनल गैंग ने शख्स से छत्तीसगढ़ में ठगे 87 लाख

रायपुर- छत्तीसगढ़ में एक शख्स से 87 लाख रुपए की ठगी हो गई। खास बात ये है कि इस वारदात को अंजाम एक इंटरनेशनल लेवल के गैंग ने दिया है। इसमें विदेश नागरिक भी शामिल हैं। इस गिरोह ने शख्स को म्यूचुअल फंड निवेश के बाद ज्यादा रिटर्न का भरोसा दिलाया था। मगर ऐसा हुआ नहीं, वह आरोपी ही भाग निकला। इसके बाद पूरे मामले की शिकायत राज्य साइबर थाना पुलिस से हुई थी। अब इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। इस केस में पीड़ित शख्स ने 26 अक्टूबर 2021 को शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि उसे एक दिन वॉट्सऐप पर मैसेज आया था। मैसेज में बताया गया कि वह सिंगापुर की एक कंपनी का बंदा है। उनकी भारत में भी एक शाखा है। कंपनी पैसा निवेश करने का काम करती है। फिर म्यूचुअल फंड निवेश के बाद ज्यादा रिटर्न दिया जाता है। साथ ही उसने इस संबंध में कई प्रमाण भी दिए थे। कई आॅफर भी आरोपी ने पीड़ित को बताए थे। बताया गया कि उसने अपने आप को कंपनी का फाइनेंशियल एनालिस्ट बताया था। उसने कहा कि आप हमारी कंपनी में निवेश करिए। ये निवेश शेयर मार्केट के जरिए होना है। यही बात सुनकर पीड़ित आरोपी की बात में आ गया। इसके बाद उसने धीरे-धीरे करके यहां 87 लाख रुपए निवेश कर दिए। पीड़ित ने बताया कि निवेश करने के बाद उसने कई बार उससे संपर्क किया तो वह आज-कल पैसे रिटर्न की बात करता था। मगर काफी दिन बीत जाने के बाद भी उसे कोई लाभ नहीं मिला। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।
दूसरे राज्य से पकड़ा गया आरोपी
साइबर पुलिस ने इस केस मे काफी गंभीरता से जांच की। जांच में पुलिस को पता चला कि कंपनी का नाम क्रिएटिव टेक्नोलॉजी है। उस नंबर की भी जांच की गई, जिस नंबर से पीड़ित को मैसेज आते थे। बैंक नंबर का भी पता लगाया गया था, तब पुलिस को पता चला कि यह नंबर महाराष्ट्र और कर्नाटक का है। इसके बाद पुलिस की एक टीम को वहां भेजा गया और आरोपी मोहसिन एन को गिरफ्तार किया गया है। ये अपने आप को कंपनी का डायरेक्टर बताया करता था।
विदेशी नागरिकों के साथ मिल रजिस्टर्ड हुई कंपनी
इसके अलावा पुलिस को यह भी पता चला कि इस कंपनी के खिलाफ गृह मंत्रालय ने पहले ही कार्रवाई के निर्देश दिए हुए थे। इसके बावजूद मोहसनी अपने साथियों के साथ मिलकर कई लोगों को ठग चुका है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मोहसीन से पूछताछ की। पूछताछ में मोहसीन ने बताया कि उसने विदेश नागरिकों के साथ मिलकर इस कंपनी को रजिस्टर्ड कराया था और कई लोगों को इस तरह से चूना लगा चुका है।
आरोपी के गुनाह कबूल करने करने के बाद पुलिस ने उन खातों को फ्रीज कर दिया है। जिसके जरिए पैसों को लेन देन किए गए हैं। मोहसीन से पूछताछ जारी है। उसके साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। संभावना है कि पूछताछ में कोई और बड़ा खुलासा होगा। साइबर पुलिस ने मंगलवार को पूरे मामले की जानकारी दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

रायपुर में आज से दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पहुंचना होगा आसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...

सुरजपुर में भयानक आगजनी की घटना, लाखों का हुआ नुकसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *