गरियाबंद जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार पुलिस कार्यवाही जा रही है, हर थाना क्षेत्र में पुलिस सक्रियता से अभियान चलाकर हीरा तस्करों, अवैध शराब बिक्री, गांजा विक्रेता व जुआ, सट्टेबाजी पर नकेल कस रही है। इस कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है, पुलिस ने 125 नग हीरे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते बुधवार को पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने प्रेसवार्ता में बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार 125 नग हीरा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, हीरे की कीमत लगभग 20 लाख रूपये हैं। उन्होंने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी की ग्राम जाडापदर के मोबाईल टावर के सामने एक लाल रंग के सुपर स्प्लेन्डर क्रमांक ओ डी 26-4997 में दो व्यक्ति अपने पास रखे हीरा को बेचने के फिराक में घुमकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधर पर थाना प्रभारी मैनपुर को टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। थाना प्रभारी मैनपुर भूषण चन्द्राकर द्वारा व टीम के द्वारा घेराबंदी कर दोनों तस्करों को पकड़ा गया। आरोपियों से तलाशी लेने पर 125 नग हीरा मिला।
आरोपियों से पूछताछ करने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 35/2020 धारा 379, 34 भादवि, 4(21) माइनिंग एक्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से प्राप्त 125 नग हीरा, तौल यंत्र, 03 नग मोबाईल एवं प्रयुक्त दोपहिया वाहन को जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी जोखोराम पिता उज्जवल राम मेहर उम्र 56 वर्ष व विकास पिता सुन्दर सिंग मांझी उम्र 25 वर्ष पड़ोसी राज्य ओडिशा के नुआपाड़ा जिला अंतर्गत सीनिपाली थाना क्षेत्र के ग्राम सीनापाली रहने वाले है।
एसपी ने बताया कि इसके पूर्व भी दो हीरा तस्कारों से 56 नग हीरा जप्त कर उन्हें जेल दाखिल किया गया है। अवैध कारोबारियों के विरूद्ध जारी इस अभियान में 830 लीटर अवैध शराब के साथ 107 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया। नारकोटिक्स एक्ट के तहत 04 प्रकरण में लगभग 14 कि.ग्रा. गांजा जप्त कर 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया। जिले में जुआ/सट्टा पर नकेल कसते हुए 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। प्रेसवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर भी मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 13, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...