Google Analytics Meta Pixel IPL 2025: दिल्ली-मुंबई आमने-सामने...डबल हेडर में आज होगी टक्कर...पिच रिपोर्ट और प्लेइंग-11 के लिए पढ़ें पूरी जानकारी - Ekhabri.com

IPL 2025: दिल्ली-मुंबई आमने-सामने…डबल हेडर में आज होगी टक्कर…पिच रिपोर्ट और प्लेइंग-11 के लिए पढ़ें पूरी जानकारी

IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 29वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा. आईपीएल 2025 में अभी तक अजेय दिल्ली की टीम आज अपने होम ग्राउंड पर एक और जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स शीर्ष पर है जबकि मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर है.

 

IPL में आज दिल्ली बनाम मुंबई मुकाबला

अक्षर पटेल की कमान वाली दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक सबसे शानदार खेल दिखाया है. अपने सभी 4 मैचों को जीतकर दिल्ली की टीम अपराजित है. इस टीम ने खेल के सभी विभागों में शानदार प्रदर्शन किया है. आज एमआई के खिलाफ मैच में भी वह अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. आईपीएल के 18वें सीजन में डीसी ने अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेजर्स जैसी मजबूत टीमों को हराया है.

 

वहीं, मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अभी तक अपने फैंस को निराश किया है. हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली इस टीम को अपनी एकमात्र जीत होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली है. इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 4 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. एमआई की नजरें आज मैच जीतकर अमूल्य 2 अंक हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करने पर होगी.

Read Also  बर्मिंघम में अंग्रेजों के सामने गरजे रिषभ-इंग्लैंड की धरती पर ठोका दूसरा टेस्ट शतक

 

DC vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड्स पर आज नजर डालेंगे तो पाएंगे दोनो टीमों के बीच की लड़ाई कितनी रोमांचक रही हैं. दोनों टीमों अब तक 35 आईपीएल मैचों में एक-दूसरे से भिड़ी है. इस दौरान 19 मैचों में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 16 मैच जीते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 12 मैचों में से 7 मैच दिल्ली ने जीते हैं जबकि 5 बार मुंबई को जीत हासिल हुई है. दोनों टीमों के बीच आज भी एक कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है.

 

अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने के लिए मिलता है. इस पिच पर बल्लेबाज एक बार सेट हो गए तो आसानी से बड़े शॉट लगा सकते हैं. इस मैदान की बाउंड्री छोटी हैं और आउटफील्ड काफी तेज है. ऐसे में बल्लेबाज आसानी से शॉट लगा सकते हैं. इस पिच पर नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों की भी थोड़ी मदद मिलती है. तो वहीं स्पिन गेंदबाज भी पुरानी गेंद के साथ बल्लेबाजों का शिकार करते हुए दिखाई देते हैं. इस पिच पर अधिकतर बार आसानी से 200 प्लस का स्कोर देखने को मिलता है, ऐसे में आज भी दोनों टीमों के बीच एक हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है.

 

 

 

 

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार.

Read Also  महावीर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं  

इम्पैक्ट प्लेयर: मोहित शर्मा

 

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा, रयान रिकलेटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

इम्पैक्ट प्लेयर: विग्नेश पुथुर

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *