Google Analytics Meta Pixel जगदलपुर कलेक्टर ने लगाई पेड़ की छांव में चौपाल - Ekhabri.com

जगदलपुर कलेक्टर ने लगाई पेड़ की छांव में चौपाल

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बास्तानार विकासखण्ड के ग्राम लालागुड़ा के राऊतपारा में पेड़ की छांव में चौपाल लगाया। चौपाल  में कलेक्टर ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। कलेक्टर ग्रामीणों के बीच पहुंचे तो ग्रामीणों ने पारम्परिक तरीके से उनका स्वागत किया। कलेक्टर ने स्थानीय बोली और अपने गृह प्रदेश कर्नाटक के बोली के मध्य समानता को बताते हुए ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्या सुनीं और मांगों पर भी चर्चा की।

 

 

 

कलेक्टर ने कहा कि रोजगार के अवसर ग्राम स्तर उपलब्ध हैं। ग्रामीणों को रोजगार की तलाश के लिए अन्य राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं है। हमारे गांव की महिलाएं स्व-सहायता समूह के माध्यम से रोजगार के अवसर प्राप्त कर रहीं हैं और आर्थिक विकास कर रहीं है। गांव के युवा और पुरुष वर्ग भी शासन की योजनाओं का लाभ लेकर रोजगार के अवसर प्राप्त करें।

 

 

 

उन्होंने ग्रामीणों से पेंशन की राशि का समय पर भुगतान, राशन कार्ड निर्माण तथा उचित मूल्य दुकान से मिल रही राशन सामग्री की स्थिति, मनरेगा के तहत रोजगार के अवसर, स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति आयुष्मान कार्ड निर्माण, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पंजीयन, मिलेट मिशन के तहत कोदो, कुटकी, कोसरा, कुल्थी का उत्पादन, धान के बदले अन्य फसल लगाने, गायता, पुजारी, सिरहा-गुनिया को शासन द्वारा दी जा रही प्रोत्साहन राशि, वनोपज संग्रह और विक्रय की स्थिति, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक का संचालन, टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ग्रामीणों से ली।

Read Also  मां-बेटी ने पुजारी से की लाखों रुपये की ठगी

 

 

 

 

कलेक्टर ने गांव में पेयजल की समस्या को जल्द दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। ग्रामीणों की मांग के आधार पर वनाधिकार पट्टा वितरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राशि की भुगतान का भी जांच करने के निर्देश दिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *