Google Analytics Meta Pixel जगदलपुर के युवक ने ही की थी पत्नी और बच्चे की हत्या, बिहार के गया से गिरफ्तार - Ekhabri.com

जगदलपुर के युवक ने ही की थी पत्नी और बच्चे की हत्या, बिहार के गया से गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुए डबल मर्डर मिस्ट्री को सुलझा दिया है। पुलिस ने बुधवार को प्रेस वार्ता लेकर खुलासा किया है कि पति ने ही अपनी पत्नी और 8 साल के बच्चे की हत्या की थी। उसने पत्नी और बच्चे को पहले चूहे मारने की दवा खिलाई, जब सांसें नहीं रुकी तो गला दबाकर मार डाला। 13 फरवरी को हत्या की गई थी। पुलिस ने 17 फरवरी को शव बरामद किया था। वहीं आरोपी को बिहार के गया से गिरफ्तार किया गया है। जिसे जेल भेज दिया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सनसिटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले अमिताभ राय को अपनी पत्नी चमेली रॉय से हुए बच्चे पर शक था। उसे लगता था कि बच्चा किसी और का है। इसी बात पर हमेशा घर में आपसी कलह होता था। वहीं 13 फरवरी को अमिताभ ने बाजार से चूहे मारने की दवा खरीदी। फिर किसी तरह से पत्नी-बच्चे को खाने में मिला कर खिला दिया। पत्नी की थोड़ी बहुत सांसे चलती देख गला दबाकर मार दिया। इसके बाद उसने बच्चे की भी गला दबाकर हत्या कर दी और मकान में ताला लगाकर भाग गया।
बिहार में होने की मिली थी जानकारी
इधर, इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस को कुछ लोगों से पता चला था कि अमिताभ रॉय अपने पिता और भाई का पिंडदान करने के लिए बिहार के गया, गया हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर के बताए अनुसार एक टीम बनाकर गया रवाना की। वहां आस-पास के लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस को पता चला था कि अमिताभ यहां एक घर में छिपकर रह रहा है। जिसे जवानों ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं बुधवार को पुलिस ने प्रेस वार्ता रखने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...