इंजीनियरिंग में दाखिले से जुड़ी परीक्षा जेईई (ज्वाइंट एंट्रेंस एक्जाम) मेन के पहले चरण की तैयारी पूरी हो गई है। यह परीक्षा 24 जनवरी से शुरू होगी और अब एक फरवरी तक चलेगी। पहले यह परीक्षा 31 जनवरी तक पूरी होनी थी। अगले एक-दो दिनों में इसके प्रवेश पत्र भी जारी हो जाएंगे। इस बीच इस परीक्षा का आयोजन देश के 290 शहरों और देश से बाहर के 25 शहरों में होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने फिलहाल इसे लेकर सभी छात्रों के परीक्षा की तारीख और शहरों के नाम जारी कर दिए हैं।
एनटीए के मुताबिक जेईई मेन के पहले चरण की यह परीक्षा 24, 25, 29, 30, 31 जनवरी और एक फरवरी को देश भर के सभी केंद्रों में दोनों पालियों में होगी, जबकि 28 जनवरी को दूसरी पाली में सिर्फ बी आर्क और बी प्लानिंग में दाखिले के इच्छुक छात्रों की परीक्षाएं होगी। इंजीनियरिग में दाखिले को इच्छुक छात्रों के लिए यह परीक्षा इसलिए भी अहम है क्योंकि इसके जरिए उन्हें देश के शीर्ष संस्थानों में दाखिला दिया जाता है। भारत के बाहर जिन देशों में जेईई मेन के परीक्षा केंद्र बनाए गए है, उनमें नेपाल, सिंगापुर, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, बहरीन, कुबैत, कतर, दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल हैं।
एनटीए से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक छात्रों की अभी सिर्फ परीक्षा की तारीख और शहरों के नाम तय किए गए हैं,जहां उनका परीक्षा केंद्र रहेगा। अगले एक-दो दिनों में प्रवेश पत्र भी जारी हो जाएगा। यह इसलिए किया गया है, ताकि छात्रों को अंतिम समय में किसी भी तरह की अफरा-तफरी की स्थिति का सामना न करना पड़े। गौरतलब है कि जेईई मेन के आवेदन के दौरान छात्रों को परीक्षा केंद्र के लिए तीन से चार शहरों का विकल्प देना होता है। वैसे तो अक्सर पहली पसंद के शहर में ही उन्हें परीक्षा केंद्र मिल जाता है, बावजूद इसके जब तक यह साफ नहीं होता है तब तक छात्र असमंजस में ही रहते है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...