गहने, सामान से लेकर लोहे का पुल चोरी होने की घटना के बाद अब बिहार की राजधानी पटना में मोबाइल टावर चोरी होने का मामला सामने आया है। दो माह में पटना शहर में इस तरह की दूसरी वारदात सामने आ चुकी है। इसमें अज्ञात लोगों के विरुद्ध टावर और उपकरण चोरी की प्राथमिकी कराई गई है।
पहली घटना, नवंबर 2022 के आखिरी सप्ताह में प्रकाश में आई थी। गर्दनीबाग थाने में इसकी शिकायत की गई थी। दूसरी घटना, पीरबहोर थाना क्षेत्र की है, जब कंपनी ने मोबाइल टावर व उपकरण चोरी की जानकारी होने के चार माह बाद 16 जनवरी को मामला दर्ज किया। 31 अगस्त, 2022 को चोरी की जानकारी हुई थी। पीरबहोर थानेदार सबीह उल हक ने बताया कि टावर चोरी होने का केस तो किया गया है, लेकिन मामला पूरी तरह से संदेहास्पद है। टावर कौन खोलकर ले गया, इसकी जांच ली जा रही है।
जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी के एक्यूजिशन अफसर मो. शहनवाज अनवर ने पुलिस को बताया कि जीटीएल कंपनी का मोबाइल टावर पीरबहोर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 में शाहीन कयाम के प्लाट में लगाया गया था। मोबाइल टावर साइट विगत कुछ वर्षों से बंद था। 31 अगस्त, 2022 की शाम करीब चार बजे निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मोबाइल टावर एवं अन्य उपकरण अज्ञात लोग उठा ले गए हैं। इसकी कीमती करीब आठ लाख तीन हजार रुपये है।
इस संबंध में उन्होंने थाने में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस चोरी की प्राथमिकी कर छानबीन में जुटी है। इसी तरह गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के यारपुर में राजपुताना इलाके में स्वयं को मोबाइल कंपनी का कर्मी बताकर शातिर करीब 19 लाख रुपये का मोबाइल टावर खोल वाहन में लादकर चले गए थे। यह टावर भी एयरसेल कंपनी का था। एयरसेल बंद होने के बाद इसे दूसरी कंपनी ने ले लिया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...