Google Analytics Meta Pixel कही-सुनी ( 08 नवंबर ): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति,प्रशासन और राजनीतिक दलों की - Ekhabri.com

कही-सुनी ( 08 नवंबर ): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति,प्रशासन और राजनीतिक दलों की

हास्य रस में बुनी हुई एक हल्की -फुल्की अन्दाज में- जो राजनीति, अफसर साहब के आसपास की गलियों से होते हुए पाठकों तक पहुचीं।

रवि भोई (प्रबंध संपादक समवेत सृजन एवं स्वतंत्र पत्रकार

मरवाही के रिजल्ट से जुड़ा अमित का भाग्य

मरवाही विधानसभा उपचुनाव में कौन जीतता और कौन हारता है, यह तो 10 नवंबर को पता चलेगा, पर एक बात साफ़ है कि इस उपचुनाव के नतीजे से छत्तीसगढ़ की राजनीतिक दिशा तय होगी। मरवाही में कांग्रेस जीतती है तो जोगी परिवार का गढ़ ध्वस्त हो जाएगा और परिवार के राजनीतिक भविष्य और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ( छजका) में अँधेरा छा जाएगा। अगर भाजपा की जीत हो जाती है तो जोगी परिवार की दीवाली चार दिन पहले आ जाएगी, वहीँ अमित जोगी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर चुन-चुनकर तीर तो छोड़ेंगे ही, साथ में भाजपा और बघेल के विरोधियों को नया अस्त्र मिल जाएगा। मरवाही का चुनाव भाजपा से कहीं ज्यादा अमित जोगी और उनकी माँ डॉ. रेणु जोगी के लिए जीवन- मरण का प्रश्न है। अमित और रेणु दोनों ने यहाँ खुलकर कांग्रेस की मुखालफत की है। दोनों ने कांग्रेस को हराने के लिए भाजपा से ज्यादा पसीना बहाया है। चुनाव मैदान में प्रत्याशियों के चेहरे और मुद्दे की जगह भूपेश बघेल बनाम जोगी परिवार की लड़ाई दिख रही थी। वहीँ कांग्रेस की जीत से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक कद को पार्टी के भीतर और राहुल गाँधी के सामने नए पंख लग जाएंगे। इस कारण भूपेश बघेल ने चुनाव मैदान में पूरी ताकत झोंक दी और खुद मरवाही की जनता को साधते रहे। मरवाही में भाजपा ने प्रत्याशी उतारे और प्रचार भी किया, लेकिन जोगी परिवार का साथ मिलने से उनका गुब्बारा फुल गया। यहाँ भाजपा के लिए खोने के लिए तो कुछ नहीं था। जीत से जोश जरूर बढ़ेगा। सब कुछ नतीजे पर निर्भर करेगा। मरवाही के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार सबको है। हर कोई जानना चाहता है मरवाही में कौन जीतेगा ?

संसदीय सचिव के बुरे दिन

कहते हैं बुरे दिन आता है , तो हर दांव उल्टा पड़ जाता है, ऐसा कुछ राज्य के एक संसदीय सचिव के साथ हो गया। मैदानी इलाके का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संसदीय सचिव चुनाव प्रचार के लिए बिहार गए, लेकिन उन्हें उलटे पांव लौटना पड़ा। इस संसदीय सचिव को न तो वहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिस्पांस दिया और न ही जनता ने सुना। कहा जाता है यह संसदीय सचिव महोदय अपने को मंत्री से कम नहीं समझते हुए अपने से अटैच विभाग के अधिकारियों को तलब कर स्टाफ और सुविधाओं की मांग करने लगे, तो वहां भी झटका खा गए। एक विभागाध्यक्ष ने स्टाफ और सुविधाएँ देने से मनाकर दिया। नाराज संसदीय सचिव ने मुख्यमंत्री से अफसर की शिकायत कर उन्हें हटाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने संसदीय सचिव की शिकायत के बाद अफसर को एचओडी के पद से तो नहीं हटाया, उल्टे उन्हें एक चार्ज और दे दिया। कहते हैं अफसर एक कांग्रेस सांसद का रिश्तेदार है।

कांग्रेस नेता का भाजपा प्रेम

कहते हैं कि कांग्रेस के एक बड़े नेता आजकल भाजपा से जुड़े लोगों से प्रेम के चलते राज्य के मंत्रियों के निशाने पर आ गए हैं। चर्चा है कि पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान कुछ मंत्री बड़े नेता जी पर बरस पड़े। मामला फर्नीचर खरीदी से जुड़ा है। कहा जाता है सरगुजा और दुर्ग को छोड़कर बाकी जिलों में फर्नीचर सप्लाई का ठेका पुराने लोगों को ही मिल गया, जिन्हें भाजपा से जुड़े कहा जा रहा है। कहते हैं कार्यक्रम में फर्नीचर सप्लाई से जुड़े विभाग के मंत्री का आमना-सामना दूसरे मंत्रियों से हो गया। मंत्रियों ने पुराने लोगों को ही ठेका देने पर आपत्ति की। इस पर फर्नीचर सप्लाई से जुड़े विभाग के मंत्री ने पल्ला झाड़ते हुए नेताजी के निर्देश पर ही ठेके देने की बात कह दी। कार्यक्रम में नेताजी भी मौजूद थे। भड़के मंत्रियों ने सप्लाई से जुड़े विभाग के मंत्री को लेकर नेताजी के पास पहुँच गए। फेस-टू-फेस चर्चा के बाद साड़ी चीजों का खुलासा हुआ। फिर तय हुआ कि पुराने लोगों का कुछ काम कम कर कांग्रेस से जुड़े और नए लोगों को दिया जायेगा।

मुसीबत में फंसे एक आईएएस

चर्चा है कि अपने को ईमानदार बताने वाले एक आईएएस गड़बड़ी के आरोप में उलझ गए हैं। वर्तमान में साहब एक सार्वजनिक उपक्रम के प्रबंध संचालक हैं। कहते हैं आईएएस के खिलाफ गड़बड़ियों की कई शिकायतें सरकार को मिली है, जिसकी जांच के लिए अफसरों की एक समिति बना दी गई है। बताया जाता है कि साहब ने अपनी संस्था के उत्पादों के प्रमोशन के लिए अपने विभागीय मंत्री और प्रमुख सचिव की मंजूरी के बिना ही एक वाहन चलवा दिया। वाहन को उपक्रम के अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाई थी। इससे बवाल मच गया है। प्रमुख सचिव और मंत्री नाराज बताये जाते हैं। स्वयंसेवी संस्थाओं पर कुछ ज्यादा ही भरोसा करने वाले इन साहब के बारे में सरकार अब क्या राय बनाती है देखते हैं ?

धंधा होटल का, काम खेती का

खेती-किसानी भले घाटे का सौदा हो, लेकिन खेती के लिए इस्तेमाल होने वाले सामान और खाद-बीज की सप्लाई बड़ा चोखा काम है। इस कारण कृषि उपकरण व खाद-बीज सप्लायर मालामाल हो जाते हैं। फायदे का काम देखकर कई लोगों का आकर्षित होना स्वाभाविक है। कहते हैं इस काम में मुनाफा ही मुनाफा देख-सुनकर एक होटल व्यवसायी खाद-बीज की सप्लाई में कूद पड़ा है। चर्चा है कि वह इतना तेज निकला कि पहली ही बार में पुराने खिलाडियों को धूल चटा दिया। कहते हैं नई सरकार में नए आगाज के लिए हॉस्पिटिलिटी उद्योग के व्यक्ति को खेती के सामानों की सप्लाई का काम दे दिया गया।

मंडल को एक्सटेंशन की चर्चा

चर्चा है मुख्य सचिव आरपी मंडल को कम से कम तीन महीने की सेवावृद्धि मिल जाएगी। मंडल इस महीने 60 साल के हो जाएंगे। इस नाते नवंबर के आखिर में उनका रिटायरमेंट है। छत्तीसगढ़ सरकार ने आरपी मंडल को छह महीने की सेवावृद्धि के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव काफी पहले भेज दिया है। पहले लग रहा था कि मंडल को सेवावृद्धि नहीं मिलेगी, लेकिन फिर उन्हें सेवावृद्धि मिलने की बात होने लगी है। कहते हैं मंडल का कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के नेताओं से मधुर संबंध है और शहरों को चकाचक बनाने में मंडल की कोई सानी नहीं है। बताते हैं मंडल को सेवावृद्धि दिलाने में सरकार और कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ भाजपा के नेता भी लगे हैं। कोरोनाकाल को आधार मानकर कई राज्यों के मुख्य सचिव को भारत सरकार ने एक्सटेंशन दिया है। वैसे खबर है कि मुख्य सचिव के एक दावेदार दिल्ली में लॉबिंग कर आये हैं। अब देखते हैं छत्तीसगढ़ में क्या होता है ? इसके लिए 28 नवंबर तक इंतजार करना होगा ।

जीएडी से ड्राइवरों की भर्ती पर सवाल

छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल है, लेकिन ड्राइवरों की भर्ती के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना लोगों को चकित कर रहा है। राज्य के लिए नियम -कानून के परिपालन के जिम्मेदार और शीर्ष प्रशासन के संचालन के दायित्व का निर्वाह करने वाला यह विभाग ड्राइवरों की भर्ती के चक्कर क्यों और कैसे फंस गया। कहते हैं कुछ साल पहले जजों की भर्ती की जिम्मेदारी हाईकोर्ट ने ले ली थी , लेकिन एक ही बार के बाद यह बोझ पीएससी को लौटा दिया। ड्राइवरों की भर्ती के लिए सोमवार को परीक्षा होनी है। अब नजर है, जीएडी किस तरह और कैसे विवादों से दूर रहकर एक दर्जन से भी कम ड्राइवरों की नियुक्ति करता है।

समय के फेर में आईएफएस

छत्तीसगढ़ के एक आईएफएस अधिकारी विभाग से बाहर चले गए हैं और फिलहाल उनकी वापसी की कोई संभावना भी नजर नहीं आ रही है, लेकिन विभाग के बड़े पद पर उन्होंने नजर हटाना बंद नहीं किया है। पिछले दिनों वन विभाग के एक अधिकारी को बड़ा तमगा मिला , उस पर भी उन्होंने गैरवाजिब आपत्ति की। पिछली सरकार में मलाईदार पदों पर और चहेते रहे आईएफएस अफसर भारत सरकार में ऊँची कुर्सी के लिए जुगाड़ की कोशिश कर चुके हैं , लेकिन किस्मत साथ नहीं दे रहा है। कहते हैं न समय बड़ा बलवान होता। शायद अफसर का समय अच्छा चल नहीं रहा है , पर उनका मन वन विभाग को छोड़ नहीं पा रहा है। वैसे आईएफएस अधिकारी अगले साल रिटायर हो जायेंगे। लगता है तब तक उम्मीद की किरण को छोड़ना नहीं चाहते हैं।

(डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है।)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *