Google Analytics Meta Pixel निकरा ग्राम जुनवानी में कड़कनाथ कुक्कुट पालन से बढ़ेगी आमदनी - Ekhabri.com

निकरा ग्राम जुनवानी में कड़कनाथ कुक्कुट पालन से बढ़ेगी आमदनी

रायगढ़- कृषि विज्ञान केंद्र रायगढ़ द्वारा निकरा परियोजना अंतर्गत अंगीकृत ग्राम जुनवानी में खेती के साथ-साथ अतिरिक्त आमदनी बढ़ाने की दृष्टि से कड़कनाथ कुक्कुट पालन पर जोर दिया जा रहा है। परियोजना के अन्वेषक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री आर.के.स्वर्णकार के मार्गदर्शन में साथ ही सह अन्वेषक श्री के डी महंत (मृदा वैज्ञानिक) एवं वरिष्ठ अनुसन्धान सहायक श्री मनोज साहू के विशेष प्रयास पर ग्राम के चयनित किसानों को कड़कनाथ के चूजे वितरित किये गये एवं इसके रखरखाव तथा व्यवसायिक प्रबंधन हेतु तकनीकी जानकारी दी गई। जिससे ग्राम के लाभान्वित किसानों ने इस पहल सहयोग के लिए ख़ुशी व्यक्त किये। केंद्र के पशु पालन वैज्ञानिक डॉ एस.सी.पी सोलंकी ने कहा कि इसके माँस मे मिलेनिन नामक रंगद्रव्य होता है जिससे इसका मांस काला होता है। इसकी त्वचा, चोच, टांग, पंजा और तलवा गहरे भूरे रंग का की होती है। कलगी, ललरी, लोलकी हल्के से गहरे भूरे अथवा बैगनीरंग के होते है। इसके तीन किस्मे जेट ब्लैक, पैन्सिल एवं गोल्डेन होते हैं। इसका माँस विशिष्ट स्वाद वाला होता है। माँस मे अन्य कुक्कुट प्रजाति (18-20 प्रतिशत) की तुलना मे प्रचुर प्रोटीन (25 प्रतिशत) पायी जाती है। साथ ही यह उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन है। हमारे शरीर के लिए आवश्यक 8 अमीनो एसिड इसके प्रोटीन मे पाये जाते है। इसके अलावा इसमे कूल 18 अमीनो एसिड पाये जाते है। चूकि कड़कनाथ एक विशिष्ट और अत्यंत पुरानी देसी प्रजाति है इसलिए इसका रख-रखाव बहुत आसान है। परियोजना के सह अन्वेषक श्री के.डी.महंत ने कहा कि कड़कनाथ अत्यंत गर्मी और सर्दी की जलवायु मे भी भली भाँति जीवित रहते है। यह कुक्कुट भारत में पायी जाने वाली एक महत्वपूर्ण और अत्यंत पुरानी प्रजाति है। निकरा परियोजना के वरिष्ठ अनुसन्धान सहायक श्री मनोज साहू ने कहा की कड़कनाथ को मुक्त परिसर प्रणाली एवं अर्धसघन प्रणाली मे भी रखा जा सकता है। परन्तु व्यावसायिक रूप से इन प्रणालियों मे प्रतिपक्षी आय बहुत कम आती है। अत: व्यावसायिक स्तर पर कड़कनाथ का सघन प्रणाली डीप लिटर प्रणाली उत्तम है। कड़कनाथ नस्ल अन्य नस्लों से बीमारियों के लिए प्रतिरोधी है परंतु रानीखेत और मरेक्स बीमारी के मामले पाए गए है। अत: जीवाणु एवं विषाणु जनित रोगो से बचाव के लिए समायानुसार टीकाकरण करना आवश्यक है। इस कार्य के सफलता में केंद्र के सभी वैज्ञानिकों का विशेष योगदान रहा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...