भावानगर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 16 दिन बाद एक बार फिर लोगों पर मौत का पहाड़ टूटा है। बुधवार सुबह करीब 11:56 बजे भावानगर से 10 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस (एचपी25ए-3048), टिपर, दो कारों, सूमो और अखबार की गाड़ी पर चट्टानें गिर गईं, जिसमें कुल मिलाकर 13 लोगों की मौत हो गई है। 40 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है जबकि 14 घायलों को मलबे से निकाल लिया गया है। गुरुवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हो गया है। एनएच के करीब 100 मीटर हिस्से पर टनों के हिसाब से मलबा और चट्टानें गिर गईं। रात 9 बजे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे को हटाकर टिपर, दो कारों और एक सूमो को निकाल लिया गया है। हालांकि, टीमें अभी बस को नहीं खोज पाई हैं। दिन में ड्रोन की मदद से भी बस को खोजा गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रात को एनएच से करीब 400 मीटर नीचे उतरकर टीमें सतलुज नदी के पास भी पहुंचीं पर बस का कोई सुराग नहीं मिला। सेना, आईटीबीपी की तीन बटालियनों के 200 जवान, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने सुबह दोबारा रेस्क्यू शुरू करे दिया है।
बस के ड्राइवर-कंडक्टर समेत 13 घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भावानगर पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। दिन में राहत-बचाव कार्य तेजी से चलता रहा, लेकिन पहाड़ से पत्थर गिरने से रेस्क्यू अभियान में परेशानी आती रही। बारिश ने भी बचाव कार्य में बाधा डाली। बताया जा रहा है कि बस मूरंग से रिकांगपिओ पहुंची, जहां सवारियां बैठाने के बाद हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 22 सवारियां बैठी थीं। अभी तक चार पुरुषों, पांच महिलाओं और एक बच्ची का शव बरामद किया गया है। एक शव बाद में भी मिला। सभी मृतक हिमाचल के निवासी थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...