स्टार्ट-अप कंपनियों और कारीगरों को उनके उत्पादों का निर्यात बढ़ाने में निर्यातकों का प्रमुख संगठन फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन (फियो) मदद करेगा। संगठन ने कहा कि वह प्रवासी भारतीयों से संपर्क कर देश का निर्यात बढ़ाने में सहयोग मांगेगा। इससे चालू वित्त वर्ष में सरकार का 400 अरब डालर का निर्यात लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।
फियो के प्रेसिडेंट ए. शक्तिवेल ने कहा कि संगठन ऐसा माहौल तैयार करेगा, जिसमें निर्यात जगत स्टार्ट-अप कंपनियों, कारीगरों और किसानों से गठजोड़ कर सके। संगठन ऐसे उपाय करेगा जिससे निर्यातकों और इन उत्पादों में बेहतर कारोबारी संबंध स्थापित हो। जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) ने कहा कि उसने वर्ष 2021-22 में इस क्षेत्र का निर्यात 44 अरब डालर तक बढ़ाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।
काउंसिल के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि यह क्षेत्र 400 अरब डालर का निर्यात लक्ष्य हासिल करने में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए काम करेगा। अमेरिका और यूरोप सहित कई निर्यात बाजारों में तेजी से सुधार हो रहा है। हमारे पास एक जबर्दस्त स्थानीय नेटवर्क है। हमारी इकोनामी के लाभ के लिए इन संभावनाओं के भरपूर उपयोग का यह बेहतरीन मौका है। उन्होंने कहा कि काउंसिल ने सरकार से नीतिगत सुधार लाने की अपील की है, जिससे यह क्षेत्र वैश्विक मोर्चे पर प्रतिस्पर्धी बन सके।
शाह के अनुसार काउंसिल ने व्यापार सुगमता बढ़ाने, बैंकों के माध्यम से पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करने, टैक्सेशन और एसईजेड नीतियों को युक्तिसंगत बनाने के लिए सरकार से अनुरोध किया है। सरकार यह अनुरोध स्वीकार कर लेती है तो क्षेत्र को दुनियाभर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) और मैन्यूफैक्चरिंग आउटसोर्सिग केंद्र बनाया जा सके। सरकार का यह समर्थन भारत को चीन, थाइलैंड, वियतनाम और तुर्की जैसे हमारे प्रतिस्पिर्घियों से आगे निकलने में हमारी मदद करेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...