Google Analytics Meta Pixel केकेआर ने 4 विकेट से जीता मैच-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को  4 विकेट से हरा दिया - Ekhabri.com

केकेआर ने 4 विकेट से जीता मैच-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को  4 विकेट से हरा दिया

विराट कोहली का बतौर कप्तान आईपीएल जीतने का सपना रह गया अधूरा
शारजाह । आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को कम स्कोर बाले मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही कोलकाता ने फाइनल की रेस में एक कदम आगे बढ़ाते हुए दूसरे क्वालिफायर में अपनी जगह पक्की की है, जहां उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. शारजाह में हुए प्लेआॅफ के इस दूसरे मुकाबले में बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर सिर्फ 137 रन बनाए, जिसे कोलकाता ने 6 विकेट गंवाकर 20वें ओवर में हासिल कर लिया. वहीं इस हार से बैंगलोर का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया और पहला खिताब जीतने का उसका इंतजार एक और साल के लिए खिंच गया. साथ ही विराट कोहली आईपीएल खिताब के साथ आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का सपना भी टूट गया.शारजाह में हुए इस मुकाबले में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. दोनों ही टीमों ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया. शारजाह की धीमी पिच पर कोहली और पडिक्कल ने कोलकाता को तेज शुरूआत दिलाई और पावरप्ले में ही 50 से ज्यादा रन बना लिए. हालांकि, इस वक्त तक पडिक्कल को लॉकी फर्ग्यूसन ने बोल्ड कर दिया था और यहीं से कोलकाता की मैच में वापसी हुई. आईपीएल 2021 में आज एलिमिनेटर मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी और आॅयन मॉर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने हैं. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 138 रन बनाए. आरसीबी को विराट कोहली (39) और देवदत्त पडिक्कल (21) ने तेज शुरूआत दी थी. छह ओवर में आरसीबी का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है. पहले देवदत्त पडिक्कल को लॉकी फर्ग्यूसन ने बोल्ड किया. इसके बाद सुनील नरेन ने विराट कोहली, एबी डिविलियर्स (11) और ग्लेन मैक्सवेल (15) को आउट करके आरसीबी की कमर तोड़ दी. टीम अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सकी. केकेआर की ओर से सुनील नरेन ने चार और लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए. इस सीजन के यूएई चरण में कोलकाता ने बैंगलोर की तुलना में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। केकेआर ने पहले ही मैच में आरसीबी को 60 गेंदें शेष रहते नौ विकेट से करारी हार शिकस्त दी थी। इस मैच में बैंगलोर की टीम सिर्फ 92 रन ही बना पाई थी। इसके अलावा भी केकेआर ने सात मुकाबलों में पांच में जीत दर्ज की है, जबकि आरसीबी को चार जीत मिली। कोलकाता की सलामी जोड़ी और शीर्ष क्रम इस बार लय में है। वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल ने टीम को शानदार शुरूआत दिलाई है। जबकि नीतीश राणा और राहुल त्रिपाठी और उसके बाद दिनेश कार्तिक ने भी पारी को संभालने के साथ-साथ फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई है। कोलकाता की गेंदबाजी भी काफी प्रभावी रही है। लॉकी फर्ग्यूसन, शिवम मावी, टिम साउदी का तेज गेंदबाजी आक्रमण हो या वरुण चक्रवर्ती की फिरकी, सभी ने प्रभावित किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...