रायपुर। फेस मेकअप में आई मेकअप का खास रोल रहता है। बेस तैयार करने के बाद जरूरी है की फेस और ड्रेस के अकॉर्डिंग मेकअप किया गया हो। आई मेकअप के लिए जरूरी स्टेप्स को अपना कर आप घर पर भी बेहतर तरह से मेकअप कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट महक तलवानी से कैसे करे आई मेकअप। कंसीलर से करें शुरुआत
आई मेकअप की शुरुआत कंसीलर से होनी चाहिए। आंखों के नीचे काले घेरे या किसी और तरह का कोई स्पॉट हो तो उसे कवर करने के लिए आंखों के नीचे कंसीलर का इस्तेमाल करें। कंसीलर को अच्छी तरह से आंखों के नीचे लगाएं और फिर उसके नीचे फेस पाउडर या कॉम्पैक का प्रयोग करें।
आईशैडो और आईलाइनर पहले लगाएं
आम तौर पर यह किया जाता है कि पहले काजल लगाते हैं, लेकिन सही तरीका है कि पहले आई शैडो या आईलाइनर लगाएं। पार्टी या मौके के अनुसार आईलाइनर का बेस तैयार करें। यह डबल डॉट हो सकता है, प्लेन या पॉइंटेड किसी भी स्टाइल का हो सकता है। अगर फॉल्स आईलैशेज लगाना है तो पहले वह लगाएं फिर आई लाइनर लगाएं।
मस्कारा की करें दो लेयर
मस्कारा दो बार लगाएं क्योंकि पहली बार में अक्सर शुरुआत की कुछ पलकें छूट जाती हैं। ऐसे हालात में मस्कारा दो बार लगाना चाहिए और ऊपर ही नहीं नीचे की जो आईलैशज हैं उनमें भी मस्कारा लगाएं। पहला मस्कारा का कोट बाहर की तरफ से पलकों पर लगाएं और दूसरा अंदर से बाहर की तरफ।
जब सारा मेकअप हो जाए तो काजल के कोट के साथ आई मेकअप पूरा करें। काजल का पहला कोट लगाने के बाद कॉटन से अगर कहीं काजल बह रहा हो तो साफ कर लें और फिर दूसरा कोट लगाएं। दोनों कोट काजल के पूरे हो जाएं तो आंखों के नीचे के हिस्से पर बहुल कम मात्रा में हल्का सा शिमर लेकर ब्रश से एक कोट लगाएं।
महक तलवानी,ब्यूटी एक्सपर्ट
हर कोईअच्छा दिखना हर किसी का शौक होता है। अगर हम बार बार प्रेक्टिस करें तो आसानी से सारी चीज़े बनने लगती हैं। आप खुद भी समझने की कोशिश करें की आपके चेहरे में क्या अच्छा दिख रहा है और उसके अनुसार मेकअप करें।
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...