मुम्बई : अनुष्का शर्मा ने कतई नहीं सोचा था कि एमेजॉन प्राइम के लिए प्रोड्यूस किये गये उनके शो ‘पाताल लोक’ को इस कदर लोगों का प्यार और क्रिटिक्स की प्रशंसा मिलेगी. जिस किसी ने यह शो देखा है, वह इसकी तारीफ करता नहीं थक रहा है.
अपने भाई कर्नेष शर्मा के साथ मिलकर चलाये जाने वाले प्रोडक्शन हाउस ‘क्लीन स्लेट फिल्म्ज’ द्वारा प्रोड्यूस किये गये शो ‘पाताल लोक की कामयाबी के बारे में अब अनुष्का शर्मा ने अपनी राय रखी है और इसका पूरा श्रेय शो के कंटेट को दिया है.
जारी एक बयान में अनुष्का ने कहा, ‘शो की कामयाबी की वजह इसका कंटेट है. आज के दौर में बेहतरीन किस्म का कंटेट ही सबसे अहम होता है. मैंने और कर्नेष ने अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए हमेशा से दर्शकों के सामने ऐसा कुछ पेश करने की कोशिश की है, जिसे उन्होंने पहले कभी न देखा किया हो… एक एक्टर और निर्माता होने के नाते मैं हमेशा कुछ अनोखा और कुछ हटकर पेश करने की कोशिश करती रहूं हूं और ‘पाताल लोक’ और उसकी कामयाबी इसका बेहतरीन नतीजा है.”
अनुष्का ने पूरी टीम की मेहनत को सफलता का श्रेय देते हुए शो के दोनों निर्देशकों – प्रोसित रॉय और अविनाश अरुण डावरे की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने बेहद खूबसूरती के साथ स्क्रिप्ट को स्क्रीन पर जीवंत किया है. शो के क्रिएटर और लेखक सुदीप शर्मा को ‘कैप्टन ऑफ द शिप’ करारे देते हुए अनुष्का ने कहा कि यह उन्हीं के अनूठे नजरिए का कमाल है कि शो इस कदर कमाल का बना है.
अनुष्का ने शो के सभी मुख्य कलाकारों की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “स्क्रीन पर जादू बिखरने में अभिनेता जयदीप अहलावत, नीरज काबी, अभिषेक बैनर्जी, स्वास्तिका मुखर्जी, निहारिका, जगजीत, गुल पनाग, इश्वाक, आसिफ बसरा आदि सभी ने कोई कसर नहीं छोड़ी और सभी ने दिल लगाकार काम किया.”
अनुष्का ने यह भी कहा कि एक बेहद नया प्रोडक्शन होने के बावजूद उनका प्रोडक्शन हाउस आगे भी इस तरह का अनूठा कंटेट लाने का निरंतर प्रयास और इसके जरिए लोगों का मनोरंजन करता रहेगा.
अपने पहले ही वेब सीरीज की अपार कामयाबी पर अनुष्का ने कहा, “मैं दर्शकों के प्यार और आलोचकों की प्रशंका से काफी अभिभूत हूं.”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 11, 2026 /
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...