Google Analytics Meta Pixel एशिया महाद्वीप की सबसे लंबी नहर वितरक शाखाओं में से एक के रूप में चर्चित सिपकोना वितरक नहर को दशक भर बाद मिली गाद से मुक्ति - Ekhabri.com

एशिया महाद्वीप की सबसे लंबी नहर वितरक शाखाओं में से एक के रूप में चर्चित सिपकोना वितरक नहर को दशक भर बाद मिली गाद से मुक्ति

  • पहले 22 गांवों में हो पाती थी सिंचाई, अब 51 गांवों में हो सकेगी सिंचाई


दुर्ग। एशिया महाद्वीप की सबसे लंबी नहर वितरक शाखाओं में से एक के रूप में चर्चित सिपकोना वितरक नहर को एक दशक से भी अधिक समय बाद गाद से पूरी तरह से मुक्ति मिल चुकी है। वर्ष 2008 में काम पूरा होने के बाद इसमें एक बार भी सफाई नहीं हुई थी। नहर में गाद अटती जा रही थी और धीरे-धीरे इसके किनारे बसे गांवों में खेतों को सिंचाई का पानी मिलना बंद होता गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर अनुपयोगी सिंचाई योजनाओं को पुनः दक्ष बनाने के मिशन के अंतर्गत सिपकोना नहर वितरक शाखा को भी लिया गया। 42 किमी की लंबाई तक मनरेगा के माध्यम से गाद निकाली गई। मनरेगा के माध्यम से रोजगार सृजन भी बड़े पैमाने पर हुआ और खेतों को संजीवनी देने वाली वितरक शाखाओं की गाद भी हटने लगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जल संसाधन विभाग के एसडीओ श्री एनआर वर्मा ने बताया कि हमने बालोद जिले और दुर्ग जिले में गाद हटाने के लिए मनरेगा के माध्यम से प्रोजेक्ट रखा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में यह कार्य शुरू हुआ और छह महीने की अवधि में यह काम पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि 8 किमी तक अतिरिक्त लाइनिंग का प्रस्ताव शासन ने बजट में रखा है। इसकी प्रशासकीय स्वीकृति की प्रक्रिया संभागीय स्तर पर चल रही है। पांच करोड़ रुपए की लागत में होने वाली इस अतिरिक्त लाइनिंग से बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिल पाएगा।

Read Also  रहस्यों से भरा है खोखरा का नया तालाब,सुनाई देती है जंजीर के खड़कने की आवाज

इस संबंध में जानकारी देते हुए जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता सुरेश पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जीर्णाेद्धार के लिए उपयोगी जलसंसाधन संरचनाओं को चिन्हांकित कर इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है ताकि खेती का रकबा अधिकाधिक बढ़ सके। उन्होंने बताया कि पूरे जिले भर में वितरक शाखाओं से गाद निकालने का अभियान युद्धस्तर पर चलाया गया है। इससे गाद की वजह से मृतप्राय पड़ी नहरों की वितरक शाखाओं को संजीवनी मिल रही है।


13 हजार हेक्टेयर क्षमता है सिपकोना वितरक नहर की- सिपकोना वितरक शाखा नहर से 17 माइनर निकलते हैं। इनमें से 2 माइनर से 2 सब माइनर निकलते हैं। नहर प्रणाली की रूपांकित क्षमता 13 हजार 704 हेक्टेयर है। इसके माध्यम से गुंडरदेही के 7 गांवों के 1259 हेक्टेयर तथा पाटन विकासखंड के 44 गांवों के 10 हजार 252 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा प्रदाय की जा सकेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *