रायपुर। रायपुर के सदर बाजार इलाके में शनिवार की रात हादसा हो गया। सराफा कारोबारी अपनी दुकान बंद कर लौट चुके थे और अचानक आग लग गई। घटना गोल बाजार से जुडऩे वाली सड़क के पास स्थित दुकान में हुई है। दमकल की दो गाडिय़ां और पुलिस की टी मौके पर मौजूद है। एहतियात के तौर पर आस-पास की बिजली काट दी गई है। आग बुझाने के लिए टीम मौके पर ऑपरेशन चला रही है। ये आग गौतम चंद गोलछा ज्वेलर्स शॉप में लगी है। आग की वजह से दुकान के फर्नीचर वगैरह जलने की खबर है। सदर बाजार की सड़क पर जहां हादसा हुआ उस सड़क पर ट्रैफिक भी रोक दिया गया है।










