Google Analytics Meta Pixel Bihar में मौत बनकर गिरी आसमानी बिजली, 92 की ली जान - Ekhabri.com

Bihar में मौत बनकर गिरी आसमानी बिजली, 92 की ली जान

बिहार में गुरूवार को आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी, जहां अलग-अलग जिलों में ९२ लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए है। मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। बिहार के ज्यादातर जिलों में बीते कई घंटों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुल 38 जिलों में से 23 जिलों में आकाशीय बिजली का कहर दिखा है। सबसे ज्यादा गोपालगंज में 13 लोगों की मौत हुई है। वहीं मधुबनी-नवादा में 8-8 लोगों की मौत हो गई है। दरभंगा और बांका में भी 5-5 लोगों की जान चली गई है।

नवादा से यहां प्राप्त समाचार के अनुसार, जिले में वज्रपात से दो महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हैं। जिले के वारिसलीगंज के मसनखावां गांव के समीप कुछ लोग खेत में काम कर रहे थे तभी बारिश के कारण लोग पुलिया में छिप कर बैठ गए थे तभी वज्रपात हो गया। हादसे में सकिन्द्र मांझी, कैलू मांझी, कारू रविदास और मदन चौधरी की मौत हो गई जबकि जबकि पांच अन्य घायल हो गए। वहीं, दरियापुर के सकलदीप यादव और मोतालिक चक के द्वारिका यादव मवेशी चराने के दौरान वज्रपात की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। पथरा इंगलिश की बेदमिया देवी और बलोखर की गीता देवी की भी वज्रपात से मौत हो गई।

भागलपुर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शाहाबाद गांव में आकाशीय बिजली गिरने से नरेश मंडल (46) और गुड्डु मंडल (18) की झुलस कर मौत हो गयी। वहीं, अकबरनगर थाना क्षेत्र के खरैया गांव में रामजी सिंह (60) की भी वज्रपात की घटना में मौत हो गयी। जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में भी एक किशोर और नवगछिया थाना क्षेत्र के मिल्की गांव एवं परबत्ता थाना क्षेत्र के कनकी टोला गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक-एक युवक की मौत हो गई।

Read Also  इस राज्य में लव जिहाद कानून पर रोक 

मधुबनी से मिल रही सूचना के अनुसार, फुलपरास थाना क्षेत्र के सुगापट्टी गांव में वज्रपात की घटना में तीन और बेलहा गांव में दंपति की मौत हो गयी। वहीं, जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है। पूर्णिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमलबाड़ी गांव में गाय चराने गये तीन बच्चों पर ठनका गिर गया, जिसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतकों में सोनू महलदार (12) और अभिषेक महलदार (15) शामिल है। दूसरी ओर कसबा थाना क्षेत्र के सौंठा गांव में किसान हृदय नारायन महतो और भमरा लगान गांव में मोहम्मद तूफान (12) की भी मौत हो गयी।

औरगाबाद से मिली जानकारी में बताया गया है कि जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के सिहारी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से अर्जुन कुमार राम (15) , टाल गांव में सपना कुमारी (07) और नानूबिगहा गांव में विपीन कुमार (19) की झुलस कर मौत हो गयी है।

उधर, समस्तीपुर जिले के विथान थाना क्षेत्र के कुंआ गांव में वज्रपात की घटना में 32 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। वहीं, वारिसनगर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में अरविंद कुमार (22) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी।

सुपौल से प्राप्त समाचार के अनुसार, जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र के झीलाडुमरी गांव के 12 नंबर वार्ड की रहने वाली संगीता देवी (25) घास काटने गई थी। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मरौना थाना क्षेत्र के सरोजबेला गांव निवासी प्रमोद यादव (26) की भी वज्रपात से मृत्यु की सूचना मिली है।

Read Also  लद्दाख विवाद : शहीद कर्नल के पिता को है बेटे पर गर्व, आज होगा अंतिम संस्कार

जहानाबाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, जिले के घोसी थाना क्षेत्र के साहोबिगहा गांव में वज्रपात की घटना में अजय यादव (45) और खदुमपुर थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में हरेन्द्र कुमार (36) की मौत हो गयी।

जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के आचार्यदीह गांव निवासी विक्की कुमार (21) अपने घर के बगल में स्नान कर रहा था तभी वज्रपात से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं जमुई के अड़सार गांव निवासी मोहम्मद शाहनवाज (18) मवेशी को चराकर वापस अपने घर लौट रहा था तभी आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।

शिवहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर गांव निवासी किसान सोनफी सहनी की वज्रपात से मौत हो गयी है। छपरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारण जिले बनियापुर थाना क्षेत्र के तख्त भिट्टी गांव निवासी हरेराम महतो की 14 वर्षीय पुत्री रबिता कुमारी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी। उधर, बक्सर जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र के बसाव कलागांव गांव निवासी मिट्ठू राम जब अपने खेत में काम कर रहा था तभी आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *