आतंकवाद पर पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब हो चुका है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कई बड़े आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाला और अल-कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को शहीद करार दिया है। पीएम इमरान ने संसद में कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के अंदर आया और ओसामा बिन लादेन को मारकर शहीद कर दिया। इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान को कई सालों से युद्ध में अपमान का सामना करना पड़ा है। इमरान खान की ओर से आतंकी ओसामा बिन लादेन को शहीद बताने वाला वीडियो भी सामने आया है।
इस वीडियो में इमरान खान कहते हुए नजर आ रहे है कि अमेरिका से जिस तरह हमने वॉर ऑफ टेररिज्म में उनका साथ दिया और जो जिल्लत उठानी पड़ी मेरे मुल्क को। मैं नहीं समझता कोई मुल्क वॉर ऑफ टेररिज्म में किसी का साथ दें और फिर उसी मुल्क को भला बुरा कहें। वह (अमेरिका) अफगानिस्तान में कामयाब न हों तो भी पाकिस्तान जिम्मेदार है। उन्होंने आगे कहा कि हम पाकिस्तानियों के लिए दो बेहद शर्मिंदगी वाली घटनाएं हुईं। एक तो अमेरिका ने आकर एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन को मार दिया, शहीद कर दिया। उसके बाद सारी दुनिया ने हमें गालियां दीं हमें बुरा भला कहा। हमारा ही सहयोगी हमारे ही मुल्क में किसी को आकर मार रहा है और हमें ही नहीं बता रहा।उनकी जंग के लिए 70 हजार लोग मर चुके हैं। जो भी पाकिस्तानी यहां से बाहर थे उन्हें इस कदर जिल्लत उठानी पड़ी।
बता दें कि एक दिन पहले ही अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा है कि पाकिस्तान आतंकवादी समूहों के लिए एक सुरक्षित आश्रय स्थल बना हुआ है। विभाग ने कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म 2019 की रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान भारत और अफगानिस्तान को निशाना बनाने वाले आतंकवादी समूहों को अपनी जमीन से संचालित करने की अनुमति देता है।
रिपोर्ट में भारत को निशाना बनाने वाले समूहों में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद तथा उनके सहयोगियों एवं उनसे जुड़े संगठनों को सूचीबद्ध किया गया है। अफगानिस्तान को निशाना बनाने वाले समूहों में अफगान तालिबान तथा हक्कानी नेटवर्क का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ने वर्ष 2019 में आतंकी वित्तपोषण की जांच करने और उसी वर्ष फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमलों के बाद भारत विरोधी आतंकवादी समूहों पर लगाम लगाने के लिए कुछ बेहद मामूली कदम उठाए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...