छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस के आरोपित अनवर ढेबर को हाई कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड के के आधार पर जमानत दी है। जमानत पर जेल से बाहर निकलते ही अनवर ढेबर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान ढेबर के रिश्तेदार और स्वजन ने गिरफ्तारी का विरोध में जमकर हंगामा किया।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला केस में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद होटल कारोबारी अनवर ढेबर की मंगलवार रात आठ बजे जैसे ही हाई कोर्ट के आदेश पर जमानत पर रिहाई हुई, उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम नोएडा में दर्ज नकली होलोग्राम केस में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने जेल पहुंच गई। जेल से बाहर निकलते ही अनवर ढेबर को एसटीएफ ने गिरफ्तार करने की कोशिश की तो ढेबर समर्थक, रिश्तेदार और स्वजन ने गिरफ्तारी का विरोध कर करीब आधे घंटे तक जमकर हंगामा किया।
इस बीच पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी हुई। हंगामे की सूचना मौके पर रायपुर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे। काफी हो हंगामे के बीच आखिरकार अनवर को एंबुलेंस से सिविल लाइन पुलिस थाने ले जाया गया। स्थिति को देखते हुए देर रात थाना परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। देर रात यूपी एसटीएफ की टीम अनवर को लेकर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गई।
पिछले दिनों अनवर ढेबर के खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर हाई कोर्ट में लगाई गई जमानत याचिका को मंजूर कर रिहाई का आदेश दिया था। मंगलवार को अनवर ढेबर की जेल से रिहाई थी। इसी बीच उत्तर प्रदेश की एसटीएफ टीम अनवर ढेबर को गिरफ्तार करने जेल पहुंच गई, लेकिन ढेबर के समर्थक तबियत खराब होने का हवाला देकर इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराने की जिद पर अड़ गए। अनवर ढेबर को एंबुलेंस में बैठाकर अस्पताल ले जाने की कोशिश भी करने लगे तो एसटीएफ के जवानों ने एंबुलेंस के सामने खड़े होकर रोका फिर खुद एंबुलेंस में सवार हो गए। इसके बाद रायपुर पुलिस के अधिकारी एंबुलेंस समेत अनवर ढेबर को सिविल लाइन पुलिस थाने लेकर गए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 3, 2026 /
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...