Google Analytics Meta Pixel नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने में साहित्य उत्सव की भूमिका अहम - Ekhabri.com

नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने में साहित्य उत्सव की भूमिका अहम

रायपुर, 23 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और बौद्धिक चेतना को राष्ट्रीय विमर्श से जोड़ने के उद्देश्य से पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव–2026 के पहले दिन एक अहम संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और साहित्य आज तक के संपादक जयप्रकाश पाण्डेय के बीच साहित्य, समाज और भारत की विकास यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

अनिरुद्ध नीरव मंडप में आयोजित इस संवाद में वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि साहित्य समाज को जोड़ने की ताकत रखता है। उपसभापति हरिवंश ने कहा कि समकालीन साहित्य विभिन्न विचारों, समाजों और राज्यों के बीच मौजूद वैचारिक टकराव को समाप्त करने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने रायपुर साहित्य उत्सव जैसे आयोजनों को आने वाली पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने के लिए जरूरी बताया।

 

उन्होंने कहा कि देश के गांवों, राज्यों और समाज में अनेक ऐतिहासिक धरोहरें, ग्रंथ और महान साहित्यकार रहे हैं, जिन पर गर्व किया जाना चाहिए। इसके बावजूद, हम विदेशी विचारों और साहित्य से अधिक प्रभावित हो जाते हैं। भारतीय साहित्य की समृद्ध परंपरा इतनी व्यापक है कि दुनिया इससे सीख सकती है। इस आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए देश के हर जिले और हर राज्य में साहित्य उत्सव जैसे आयोजन होने चाहिए।

 

हरिवंश ने देश की संस्कृति, गांवों की विरासत और स्थानीय धरोहरों पर लेखन को बढ़ावा देने की जरूरत पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास का आकलन वहां के गांवों और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति से किया जाना चाहिए।

 

Read Also  CG : अटल आवास में चल रहा था अवैध शराब बनाने का अड्डा, कब्जा हटाने के लिए पहुंची टीम रह गई हैरान

संवाद के दौरान भारत की विकास यात्रा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया को राह दिखा रहा है। वर्ष 2014 के बाद देश ने विकास के कई नए आयाम तय किए हैं। गांवों में पक्के मकान, डिजिटल सेवाओं का विस्तार और यूपीआई के जरिए डिजिटल भुगतान इसकी मिसाल हैं।

 

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का यह संवाद सत्र साहित्य, संस्कृति और विकास के आपसी संबंधों को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव गंभीर होता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान के समुद्री क्षेत्र में दो तेल टैंकरों पर हुए ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *