Google Analytics Meta Pixel गरबा में आए लव जिहादी मुस्लिम युवकों को बजरंग दल ने पीटा - Ekhabri.com

गरबा में आए लव जिहादी मुस्लिम युवकों को बजरंग दल ने पीटा

नवरात्र के गरबा में पहचान छिपाकर घुसे मुस्लिम युवकों को पकड़कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीट दिया है। बजरंग दल का आरोप है कि मुस्लिम युवक लव जिहाद के मकसद से कार्यक्रम में शामिल हुए थे, इसलिए अब हिंदू त्योहारों में विधर्मी युवकों को नहीं आने देंगे। इसके कारण इंटरनेट मीडिया पर इस पर खूब बहस छिड़ी हुई है।

 

गुजरात में नवरात्र के दौरान होने वाले गरबा स्थलों पर बजरंग दल के कार्यकर्ता अलग-अलग समूह में पहुंचते हैं और वहां मौजूद संदिग्ध युवकों को तिलक लगाकर जयश्री राम के नारे लगवाते हैं। इस दौरान अहमदाबाद-सिधू भवनरोड पर आरके पार्टी प्लाट में बजरंग दल ने गरबा स्थल से चार मुस्लिम युवकों को पकड़ लिया। चारों युवकों पर लव जिहाद के तहत गलत इरादे से गरबा स्थल में प्रवेश करने का आरोप है।

 

गुजरात विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता हितेंद्र सिह राजपूत ने बताया कि विहिप के युवक संगठन, बजरंग दल के स्वयंसेवक गरबा स्थलों के बाहर खड़े होकर युवतियों को लव जिहाद के खतरों के बारे में जागरूक करने को पर्चे बांट रहे हैं। हितेंद्र सिह राजपूत ने बताया कि ये स्वयंसेवक मुस्लिम समुदाय के लोगों को गरबा स्थलों में प्रवेश करने से रोक रहे हैं। राजपूत ने दावा किया कि हमारे कार्यकर्ता लव जिहाद के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए गरबा स्थलों के बाहर खड़े हैं। वे मुस्लिम समुदाय के लोगों को गरबा स्थलों में प्रवेश करने से रोकते हैं।

 

बजरंग दल के सदस्यों ने मंगलवार रात अहमदाबाद में एक कार्यक्रम स्थल से लव जेहाद के आरोप में चार मुस्लिम युवकों को पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू पुरुष लंबा तिलक लगाकर गरबा स्थल पर जाएं। इंटरनेट मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। बजरंग दल के उत्तर गुजरात प्रांत संयोजक ज्वलित मेहता का कहना है कि मुस्लिम युवक गरबा समारोह में धार्मिक भावनाओं के साथ शामिल नहीं हुए थे, बल्कि वह महिलाओं को परेशान करने के लिए आए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव गंभीर होता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान के समुद्री क्षेत्र में दो तेल टैंकरों पर हुए ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर...