Google Analytics Meta Pixel गीतकार जावेद अख्तर ने आरएसएस की तुलना की तालिबान से, भारी विरोध शुरू - Ekhabri.com

गीतकार जावेद अख्तर ने आरएसएस की तुलना की तालिबान से, भारी विरोध शुरू

प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और अन्य दक्षिणपंथी संगठनों की तुलना तालिबान से कर दी। इसके बाद इसका चौतरफा विरोध शुरू हो गया। 76 वर्षीय जावेद अख्तर भाजपा, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के निशाने पर आ गए हैं। उनकी टिप्पणी से आहत लोगों के गुस्से के बचाने के लिए मुंबई में जावेद अख्‍तर आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

गौर हो कि अख्तर ने हाल में एक न्यूज चैनल से बातचीत में आरएसएस का नाम लिए बिना कहा था कि दुनियाभर के दक्षिणपंथियों में अद्भुत समानता है।तालिबान एक इस्लामिक मुल्क चाहता है। ये लोग हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं।

भाजपा विधायक और पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता राम कदम ने अख्तर की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि जब तक वह अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते, ऐसी किसी फिल्म के प्रदर्शन  की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिसमें जावेद अख्‍तर शामिल होंगे। इतना ही नहीं राज्य में सत्तारूढ़ और भाजपा की पूर्व सहयोगी शिवसेना ने भी आरएसएस का बचाव किया है। अख्तर के बयान को गलत बताते हुए शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा, ‘आप यह कैसे कह सकते हैं कि जो हिंदू राष्ट्र की अवधारणा का समर्थन करते हैं, उनकी मानसिकता तालिबानी है? हम इससे सहमत नहीं हैं।”

सामना के संपादकीय में कहा गया है, ‘जावेद अख्तर एक पंथनिरपेक्ष व्यक्ति हैं और कट्टरता के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन आरएसएस की तुलना तालिबान से करने में वह पूरी तरह गलत हैं। हिंदू राष्ट्र का प्रचार करने वालों का रुख उदार है। विभाजन के बाद पाकिस्तान का निर्माण धर्म पर आधारित था। हिंदू राष्ट्र का समर्थन करने वाले सिर्फ इतना चाहते हैं कि बहुसंख्यक हिंदुओं को हाशिए पर नहीं डाला जाना चाहिए। हिंदुत्व एक संस्कृति है और इस समुदाय के लोग उन लोगों को रोकने का अधिकार मांगते हैं जो इस संस्कृति पर हमला करते हैं।” शिवसेना का कहना है, हिंदुत्व की तालिबान से तुलना हिंदू संस्कृति का अपमान है। हिंदू बहुल देश होने के बावजूद हमने पंथनिरपेक्षता का झंडा बुलंद किया है। आपके आरएसएस के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उनके दर्शन  को तालिबानी कहना पूरी तरह गलत है।

Read Also  NCB अब श्रद़धा कपूर और सारा अली खान से ड्रग्स मामले में करेगी पूछताछ

विहिप ने भी अख्तर की आलोचना करते हुए उनकी टिप्पणी को समाज को भ्रमित करने की साजिश करार दिया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा, ‘तालिबान एक आतंकी संगठन है जो हिंसा में विश्वास करता है और महिला विरोधी है। आरएसएस, विहिप और बजरंग दल के साथ ऐसे संगठनों की तुलना… मैं उनके बयान की निंदा करता हूं। ये तीनों संगठन हिंसा में विश्वास नहीं करते और किसी के खिलाफ काम नहीं करते। वे सामाजिक सेवा करते हैं। यह साजिश की तरह लगता है, जब ऐसे बड़े लोग इस तरह के बयान देते हैं तो समाज भ्रमित हो जाता है। उनके बयान का मकसद झूठ बोलकर समाज को भ्रमित करने का था।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...