रायपुर। कोरोना महामारी का कहर प्रदेश में जारी है। कुछ दिनों से मरीजों की संख्या में तो कमी आई पर मौतें लगातार हो रही है। मौतों के मामले में एक और बड़ी खबर महासमुंद से आ रही है। जहां के जनपद पंचायत अध्यक्ष भागीरथी चन्द्राकर का कोरोना से देहांत हो गया। श्री चन्द्राकर को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर 29 दिसबंर को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। जहां आज उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार कोविड -19 के गाइड लाइन के अनुसार आज किया जायेगा।









