Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के प्रमुख देवी दर्शन- धमतरी की विंध्यवासिनी देवी, जानें बिलाई माँ के तिरछे रूप की कथा - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के प्रमुख देवी दर्शन- धमतरी की विंध्यवासिनी देवी, जानें बिलाई माँ के तिरछे रूप की कथा



Ekhabri धर्मदर्शन, पूनम ऋतु सेन। राजधानी रायपुर से सटे धमतरी जिले को विंध्यवासिनी नगरी के रूप में जाना जाता है। धमतरी अपनी पारम्परिक लोक संस्कृति व प्राकृतिक मनोरम सौंदर्य ले लिए विख्यात है। रुद्री और गंगरेल डैम जाने वाले पर्यटक विध्यवासिनी माँ का दर्शन करना नहीं भूलते।

आइये नवरात्र के 5वें दिन छत्तीसगढ़ के 5 प्रमुख शकितपीठों में से एक माँ विध्यवासिनी के बारे में जानते हैं-

वर्षों पुराने इस मंदिर को लेकर कई जन श्रुतिया प्रचलित है। पहली जनश्रुति के अनुसार के मुर्ति की उत्पत्ति या तो धमतरी के गोड नरेश धुरवा के काल की है या तो कांकेर नरेश के शासन काल में माडलिंक के समय की है।


धार्मिक प्रसंगों के जानकार और इतिहासकार ऐसा बताते हैं कि यह क्षेत्र पहले घनघोर जंगलोन के बीच बसा हुआ था। एक समय अपनी राजधानी कांकेर से सैनिकों के साथ इस स्थान में राजा नरहर देव शिकार खेलने आए। राजा के सैनिक आगे की ओर बढ़ रहे थे तभी एकाएक अचानक उनका दल-बल, सैनिक, हाथी-घोडे सभी उसी स्थल में रूक गए। काफी प्रयास के बाद भी जब वे आगे बढ़ने में विफल रहे तब वे सभी वापस चले गए। दूसरे दिन भी यह घटना हुई और सभी को लौटना पड़ा। इसके बाद राजा ने सेनापति को आदेश दिया कि इस स्थान पर ऐसा क्या है इस बात का पता करें। सैनिकों ने राजा के आदेश का पालन किया। खोजबीन करने पर उन्होंने पाया कि एक असाधारण पत्थर तेजमयी प्रकाश से चमचमा रहा है जिसके आसपास जंगली बिल्लियां बैठी हुई थी। राजा को  इस बारे में सूचना दी गई तब राजा खुद वहाँ आए। वे इस असाधारण पत्थर को देखकर आकर्षित हो उठे और अपने सेनापति को आदेश दिया कि शीघ्र ही इसे यहां से हटाकर राजधानी कांकेर में इसे स्थापित करें। सैनिक राजा का आदेश पाकर खुदाई कार्य में जुट गए और इस प्रकिया में अचानक वहां से जल की अविरल जलधारा निकलना आरंभ हो गया तब खुदाई कार्य रोकना पड़ा। उसी रात्रि में राजा नरहर देव को देवी मां ने स्वप्न दिया जिसमें माता ने कहा कि’ राजन मुझे यहां से न ले जाए मैं यहाँ से कहीं नहीं जाउंगी, तुम्हारे सारे प्रयास विफल होंगे मेरी पूजा अर्चना इसी स्थान पर करें। यह जगत के लिए मंगलमय कल्याणकारी सुखमय शांति और मनोकामना पूर्ण रहेगी। मेरा आशीर्वाद सभी को मिलेगा’


इन बातों को सुनकर राजा ने यहाँ मूर्ति को स्थापित करवाया। और प्रतिमा के पास जंगली बिल्लियों का जमावड़ा होने के कारण माता का यह रूप बिलाई दाई के नाम से आँचलिक प्रसिद्धि मिली।

कालांतर में इसे मंदिर का स्वरुप प्रदान कर दरवाजा बनाया गया। प्रतिष्ठा के बाद देवी की मुर्ति स्वयं ऊपर उठने लगी और आज की स्थिति में आई।इसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज भी देखने को मिलता है।पहले निर्मित द्वार से सीधे देवी के दर्शन होते थे। उस समय मूर्ति पूर्ण रुप से बाहर आई तो चेहरा द्वार के बिल्कुल सामने न होकर थोड़ा तिरछा रह गया।

पौराणिक मान्यता

दूसरी जनश्रुति के अनुसार अयोध्या के राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिये अपने कुल पुरोहित के आज्ञानुसार मंत्री सुमंत को सिंहावा पर्वत पर स्थित ऋषि आम ऋषियों को आमंत्रण देने भेजा। मुनि जब राजा के निमंत्रण पर अयोध्या के लिए आने लगे तो उसी समय वहां तपस्यारत विंध्याचल पर्वत राजा की पुत्री विंध्यवासिनी भी मुनियों के साथ आने लगी। मुनियों ने उन्हें अपने साथ आने की आज्ञा नहीं दी। इसके बाद भी विंध्यवासिनी चुपके-चुपके पीछे-पीछे आती रही। जब मुनियों की नजर फिर पड़ी तो उन्होंने देवी विंध्यवासिनी को वहीं पर रुक जाने कहा। साथ ही कहा कि आपका यहां रहना कल्याणकारी होगा। उसी समय विंध्यवासिनी काले पाषाण के रूप में परिवर्तित हो गईं तब से उनकी पूजा-अर्चना की जा रही है। अरसे बाद गोड़ नरेश धुरवा ने मंदिर का निर्माण कराया।

आंचलिक अनुभव

अंचल के लोगों का मानना है कि चन्द्रमा की अलग अलग कलाओं के साथ माता की आंखें प्रतिदिन घूमता रहता है, कभी सामने से दोनों आँखे स्पष्ट दिखाई देता है, कभी चेहरा घूमनें के कारण दाहिना आँख सामनें से स्पष्ट दिखाई नहीं देता है। पूर्णिमा से अमावस्या तक फ़िर अमावस्या से पूर्णिमा तक माँ का रूप चन्द्रमा की कला के साथ घूमता है। लोगों का कहना है कि प्रति सप्ताह लगातार तीन बार यदि गौर से देखेंगे तो माँ की अद्भुत लीला का अनुभव आपको भी होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *