Google Analytics Meta Pixel मइया का आगमन, प्रस्थान दोनों सुखकारी, वासंतिक नवरात्र कल - Ekhabri.com

मइया का आगमन, प्रस्थान दोनों सुखकारी, वासंतिक नवरात्र कल

शक्ति की अधिष्ठात्री भगवती दुर्गा की उपासना-आराधना का महापर्व वासंतिक नवरात्र इस बार 22 मार्च (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) से शुरू हो रहा है। व्रत-पूजन विधान 30 मार्च महानवमी (रामनवमी) तक चलेंगे। नवरात्र व्रत का पारण 31 मार्च को होगा। महाअष्टमी व्रत का पारण नवमी में 30 मार्च को किया जाएगा। इस बार नवरात्र में पूरे नौ दिन मिल रहे हैं। खास यह, अबकी मइया का आगमन-प्रस्थान दोनों सुखकारी है।

 

 

 

 

मां परांबा का आगमन नौका पर हो रहा है, जो बेहद शुभ है। गमन हाथी पर हो रहा है। इसका फल सुवृष्टि होता है। इस तरह वासंतिक नवरात्र में माता का आवागमन देश-समाज के लिए शुभकारी रहेगा। इस बार दो अमृत सिद्धि योग, तीन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ दो रवि योग व महानवमी के दिन गुरु पुष्य योग का अद्भुत संयोग बन रहा है।

 

 

 

महानिशा पूजन 28 की रात, 30 को रामनवमी : शास्त्र अनुसार महानिशा पूजन सप्तमीयुक्त अष्टमी में किया जाता है। यह मध्य रात्रि निशिथ व्यापिनी अष्टमी योग 28 मार्च को मिलेगा। इसमें महानिशा पूजन, बलिदान आदि किया जाएगा। महाष्टमी व्रत 29 मार्च को किया जाएगा। चैत्र शुक्ल महानवमी व रामनवमी 30 मार्च को होगी। नवरात्र का होम आदि 30 मार्च को किया जाएगा।

 

 

पूजन विधान
प्रात:काल स्नानादि के पश्चात ब्रह्माजी का आह्वान कर आचमन पाद्य, अर्घ्य स्नान, वस्त्र, यज्ञोपवीत, गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप व नैवेद्य से पूजन करना चाहिए। पूजन के उपरांत नवीन पंचांग से नवसंवत्सर के राजा, मंत्री, सेनाध्यक्ष, धनादीप आदि का निवास और फलादीप आदि का श्रवण करना चहिए। निवास स्थान पर ध्वजा, पताका, तोरण आदि से सुशोभित कर घट स्थापन और फिर व्रत का संकल्प लेकर गणपति व वरुणदेव का पूजन कर माता भगवती का आह्वान करना चाहिए। इसके बाद नवग्रह पूजन, षोडश मातृका की स्थापना करनी चाहिए। मां दुर्गा का विधिवत पूजन-अर्चन करना चाहिए। नवरात्र में कन्या पूजन का भी विशेष महत्व है।

Read Also  गोवा सरकार के सचिव को राज्य का चुनाव आयुक्त बनाने पर यह कहा सुप्रीम कोर्ट ने

 

 

 

तिथिवार गौरी-देवी दर्शन
22 मार्च प्रतिपदा – मुख निर्मालिका गौरी शैलपुत्री देवी दर्शन
23 द्वितीया – ज्येष्ठा गौरी, ब्रह्मचारिणी देवी
24 तृतीया – सौभाग्य गौरी, चंद्रघंटा देवी
25 चतुर्थी – श्रृंगार गौरी, कुष्मांडा देवी
26 पंचमी – विशालाक्षी गौरी, स्कंदमाता
27 षष्ठी -ललिता गौरी, कात्यायिनी देवी
28 सप्तमी – भवानी गौरी, कालरात्रि देवी
29 अष्टमी – मंगला गौरी, महागौरी देवी
30 नवमी – महालक्ष्मी गौरी, सिद्धिदात्री देवी, रामनवमी, मध्याह्न में राम जन्म महोत्सव व नवरात्र हवन आदि।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *