जिगोलो (पुरुष सेक्स वर्कर) बनने की चाह में एक बुजुर्ग ने 11 लाख रुपये गंवा दिए। छत्तीसगढ़ की भिलाई पुलिस ने इस मामले में कोलकाता से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य महिलाओं दिशा बरुआ और शाहीन को नोटिस भेजकर पुलिस ने उपस्थित होने के लिए कहा है। गिरोह का मुख्य आरोपी राकेश अभी फरार है। आरोपियों ने देशभर में 600 लोगों को अपना शिकार बनाया है। आरोपी युवक और उसकी प्रेमिका फर्जी काल सेंटर चलाते थे। इसमें वे डेटिंग साइट पर आईडी बनाने, पंजीयन, कार्ड और डेट फिक्स करवाने के नाम पर ठगी करते थे।
एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पद्मनाभपुर निवासी सोमीर कुमार चंद्रा ने इस गिरोह के खिलाफ शिकायत की थी। पीड़ित के पास 23 सितंबर, 2022 को एकांश मोटर्स की ओर से एक मैसेज आया था, जिसमें लिखा था कि आइ एम जेनी, प्लीज काल मी, ट्रूली प्राइवेसी जेन्विन..। मैसेज में दिए गए नंबरों पर बात करने पर आरोपियों ने आनलाइन डेटिंग साइट का सदस्य बनाने का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग काम के नाम पर 11 लाख रुपये ले लिए।
पुलिस ने संतोषपुर कोलकाता निवासी सौम्य ज्योति दास और जोधपुर कालोनी कोलकाता निवासी उसकी प्रेमिका प्रिया मंडल को गिरफ्तार किया है। सौम्य ज्योति दास कंपनी का मैनेजर संजय चौधरी बनकर बात करता था, जबकि आरोपित प्रिया मंडल कंपनी की एमडी बनकर बात करती थी और अपना नाम माही बताती थी। दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही वे गिरफ्तार हो गए। मुख्य आरोपी राकेश की गिरफ्तारी के बाद ही ठगी की राशि का पता चल सकेगा। राकेश काल सेंटर चलाने के साथ ही ओडिशा और बंगाल में जाकर ऐसे लोगों से संपर्क करता था, जिनके बैंक खाते में ठगी की राशि को ट्रांसफर किया जा सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 3, 2026 /
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...