छत्तीसगढ़ के प्रमुख देवी दर्शन- डोंगरगढ़ की बम्लेश्वरी माई, जानें मंदिर की पौराणिक कथा





Ekhabri धर्मदर्शन, पूनम ऋतु सेन। राजनांदगांव जिला मुख्यालय से लगभग 41 किलोमीटर दूर स्थित डोंगरगढ़ दक्षिण-पूर्वी मध्य रेलवे के हावड़ा मुम्बई रेल मार्ग पर और रायपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में महाराष्ट्र प्रांत से लगा सीमांत तहसील मुख्यालय है। ब्रिटिश शासन काल में यह एक जमींदारी थी। प्राचीन काल से बिमलाई देवी यहाँ की अधिष्ठात्री हैं, जो आज बम्लेश्वरी देवी के नाम से विख्यात है।




बम्लेश्वरी माँ का मंदिर

यह प्रसिद्ध मन्दिर एक पहाड़ी पर 16 सौ फ़ीट की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ तक पहुँचने के लिए 11 सौ सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती है। पहाड़ी के ऊपर एक लम्बा-चौड़ा चबूतरा है, जिसके बीचों बीच यह मन्दिर स्थापित है। इसका निर्माणकाल अज्ञात है, तथापि इतिहासकार तथा पुरातात्विक विषय के जानकारों के अनुसार यह कलचुरी कालीन है। जनसामान्य में प्रचलित धारणा के अनुसार यह 2 हजार वर्ष पुराना है। कई बार जीर्णोद्धार के कारण इसका बाहरी स्वरूप आधुनिक प्रतीत होता है, लेकिन मूल संरचना में किसी प्रकार बदलाव नहीं किया गया है। इसके चारों ओर प्रदक्षिणा पथ निर्मित है। देवी प्रतिमा, उनके वस्त्र और आभूषण आदि गोण्ड मूर्ति कला से प्रभावित है।

यहाँ की पहाड़ियों से 15वीं 16वीं शती ई. की अनेक मूर्तियाँ मिली हैं। इतिहासकारों के अनुसार यहाँ 16वीं शताब्दी तक गोण्ड राजाओं का शासन था। अनुमान लगाया जाता है, कि सम्भवतः इस मन्दिर का निर्माण भी इसी राजवंश ने करवाया होगा।




पौराणिक कथा

किंवदंती है, कि आज से लगभग 2200 वर्ष पूर्व डोंगरगढ़ एक अत्यंत समृद्ध नगरी थी। उस जमाने में डोंगरगढ़ का नाम कामावती था। यहाँ राजा कामसेन का शासन था। मान्यता है, कि उनके पिता वीरसेन ने इस मन्दिर का निर्माण करवाया था। इस मन्दिर से सम्बन्धित प्रसिद्ध दन्त कथा के अनुसार काम कन्दला, राजा कामसेन के राज दरबार में नर्तकी थी। वही माधवनल नामक निपुण संगीतज्ञ हुआ करता था। एक बार माधवनल ने कामकन्दला के नृत्य से प्रभावित होकर राजा कामसेन की दी हुई मोतियों की माला कामकन्दला को भेंट कर दी। क्रोधित होकर राजा ने माधवनल को राज्य से निकाल दिया। माधवनल डोंगरगढ़ की पहाड़ियों की गुफा में जाकर छिप गया। कामकन्दला व माधवनले एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों सबकी नजर बचाकर एक दूसरे से मिलने लगे। राजा कामसेन का पुत्र मदनादित्य कामकन्दला के प्रति आसक्त था।

भयभीत कामकन्दला उससे प्रेम का नाटक करने लगी। मदनादित्य को जब सच्चाई की जानकारी मिली उसने कामकन्दला को राजद्रोह के आरोप मे बंदी बना लिया और माधवनल को पकड़ने सिपाहियों को भेजा। माधवनल पहाड़ी से निकल भागा और उज्जैन जा पहुँचा, जहाँ राजा विक्रमादित्य का शासन था। उन्होंने माधवनल की सहायता करने का निश्चय किया। उन्होंने अपनी सेना के साथ कामाख्या नगरी पर आक्रमण कर दिया। इस युद्ध में विक्रमादित्य विजयी हुए एवं मदनादित्य, माधवनल के हाथों मारा गया। युद्ध के पश्चात विक्रमादित्य द्वारा कामकन्दला एवं माधवनल की प्रेम परीक्षा लेने हेतु मिथ्या सूचना फैलाई गई, कि माधवनल वीरगति को प्राप्त हो गए। इतना सुन कामकन्दला ने ताल में कूदकर प्राणोत्सर्ग कर दिया। उधर कामकन्दला के आत्मोत्सर्ग से माधवनल ने भी अपने प्राण त्याग दिये।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आज खत्म होगा कवासी लखमा का ‘वनवास’! जेल की सलाखों से बाहर निकलकर क्या करेंगे बस्तर के कद्दावर नेता?

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *