Google Analytics Meta Pixel रायपुर को मिली बड़ी राहत, CM विष्णुदेव साय ने जनता को सौंपा कचना रेलवे ओवरब्रिज - Ekhabri.com

रायपुर को मिली बड़ी राहत, CM विष्णुदेव साय ने जनता को सौंपा कचना रेलवे ओवरब्रिज

रायपुर: राजधानी रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 22.79 करोड़ रुपये की लागत से तैयार शंकर नगर-खम्हारडीह-कचना मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भी उद्घाटन किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत संरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और कचना ओवरब्रिज उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।

 

अब नहीं लगेगा लंबा जाम, लोगों को मिलेगी राहत

 

सीएम साय ने कहा कि कचना रेलवे फाटक पर लंबे समय से ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या बनी हुई थी। रोजाना हजारों लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। ओवरब्रिज शुरू होने के बाद अब लोगों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यातायात सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि इस परियोजना से खास तौर पर कचना, खम्हारडीह और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ा फायदा होगा। कार्यालय, स्कूल-कॉलेज और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े लोगों का समय भी बचेगा।

 

48 करोड़ से ज्यादा की लागत से बना ओवरब्रिज

 

जानकारी के मुताबिक इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण 48.78 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। ब्रिज की लंबाई 787 मीटर और चौड़ाई 13 मीटर है। यह परियोजना केंद्र सरकार की केंद्रीय सड़क निधि योजना के तहत स्वीकृत हुई थी।

 

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव समेत विभागीय अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के लिए बधाई दी।

 

रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था होगी और मजबूत

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर में सड़क, पुल और अन्य अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कचना क्षेत्र में करीब 25 बड़ी कॉलोनियां हैं और यह ओवरब्रिज इन सभी इलाकों को रायपुर शहर से बेहतर तरीके से जोड़ेगा। उन्होंने इसे रायपुर और कचना के बीच नई जीवनरेखा बताया।साव ने कहा कि इस परियोजना से सिर्फ रायपुर ही नहीं, बल्कि बिलासपुर और बलौदाबाजार की ओर आने-जाने वाले लोगों को भी यातायात में बड़ी राहत मिलेगी।

Read Also  घर में अकेली महिला से किया दुष्कर्म, बलात्कारी गिरफ्तार

 

सुशासन तिहार में जनता से ले रही सरकार फीडबैक

 

मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान सुशासन तिहार का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार जनता के बीच जाकर योजनाओं और विकास कार्यों का फीडबैक ले रही है। गांवों और शहरों में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को जमीन पर उतारने के लिए लगातार काम कर रही है।

 

विकसित छत्तीसगढ़ के विजन पर तेजी से काम

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। बस्तर जैसे क्षेत्रों में नक्सल समस्या पर ऐतिहासिक सफलता मिली है और अब दूरस्थ गांवों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि नियद नेल्लानार 2.0 योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच कर रही हैं। अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है और 55 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है।इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *