लक्ष्य का 64.49 प्रतिशत चावल का हो चुका उपार्जन
कलेक्टर श्री ध्रुव ने धान खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
केल्हारी से डांडहंसवाही सड़क मरम्मत के निर्देश
रायपुर- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला कस्टम मिलिंग के चावल उपार्जन के मामले में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिले में इस साल 4,60,300 क्विंटल चावल उपार्जन के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 2,96,870 क्विंटल चावल का उपार्जन किया जा चुका है, जो कि कुल लक्ष्य का 64.49 प्रतिशत है। जिले में धान खरीदी के साथ-साथ उपार्जित धान के उठाव एवं कस्टम मिलिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। धान खरीदी की व्यवस्था पर कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव सहित जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम निरंतर निगरानी रख रही है। सीमावर्ती जिला होने की वजह से सभी चेक पोस्ट पर मालवाहकों की सघन जांच अनवरत रूप से जारी है।
गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 23 उपार्जन केन्द्रो में कुल पंजीकृत 16,022 किसानों में से 18 जनवरी तक 13,066 किसानों से 6,56,681 क्विंटन धान की खरीदी की जा चुकी है। उपार्जित धान में से 5,27,263 क्विटल धान का परिवहन राईस मिलरों के द्वारा किया जा चुका है, जो कि कुल खरीदी का 80 प्रतिशत है। जिले में धान खरीदी का कुल अनुमान 7,95,200 क्विंटल है। कलेक्टर श्री पी.एस ध्रुव ने आज धान उपार्जन केन्द्र घुटरा एवं कछौड़ का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था का मुआयना किया। कलेक्टर ने यहां धान बेचने आए किसानों से धान खरीदी व्यवस्था एवं भुगतान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दोनों केन्द्रों में कृषकों के द्वारा लाये गये धान के गुणवत्ता भी परखी तथा ऐसे किसान जो अपना पूरा धान बेच चुके हैं, उनके शेष बचे रकबे को समर्पण करने के निर्देश केन्द्र प्रभारियों को दिए। कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी को केन्द्रों में उपार्जित धान का तेजी से उठाव कराने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने इसके पश्चात बिहारपुर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के साथ ही परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को केल्हारी से डांडहंसवाही तक 05 किलो मीटर जर्जर सड़क के मरम्म्त के भी निर्देश दिए। ग्राम डांड़हंसवाही के शासकीय मैदान को खेल मैदान के रूप में विकसित करने हेतु सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत को तत्काल प्रस्ताव बनाने के भी निर्देश दिए गए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...