Google Analytics Meta Pixel मणिपुर में शहीद कर्नल, पत्नी-बेटे की देह सोमवार को आएगी - Ekhabri.com

मणिपुर में शहीद कर्नल, पत्नी-बेटे की देह सोमवार को आएगी

एयरक्राफ्ट में खराबी की वजह से जोरहट में एमरजेंसी लैंडिंंग, सोमवार को रायगढ़ में अंतिम संस्कार
रायपुर/रायगढ़। मणिपुर में उग्रवादी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के रहने वाले कमांडिंग आॅफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी (41) की पार्थिव देह सोमवार को रायपुर पहुंचेगी। विप्लव के साथ उनकी पत्नी अनुजा शुक्ला (37) और 6 साल के बेटे अवीर त्रिपाठी का शव भी लाया जाएगा। इससे पहले रविवार शाम तक ही रायपुर एयरपोर्ट पर विशेष विमान से शहीद की देह लाई जा रही थी। मगर विमान में खराबी की वजह से ये मुमकिन नहीं हो सका। जोरहट में सेना के विमान को लैंड कराया गया है। जो अब सोमवार को रायपुर आएगा। यहां जवान पहले उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। विप्लव त्रिपाठी का अंतिम संस्कार सोमवार को रायगढ़ में किया जाएगा। शनिवार को विप्लव अपने परिवार के साथ पोस्ट से लौट रहे थे। तभी उग्रवादियों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया था। उग्रवादियों ने कएऊ ब्लास्ट कर उनकी गाड़ी को ही उड़ा दिया था। इसके बाद विप्लव शहीद हो गए थे, उनकी पत्नी और बेटे की भी जान चली गई थी। विप्लव रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के बड़े बेटे थे। शनिवार को सुभाष त्रिपाठी को विप्लव के मौत की खबर तब लगी थी, तब वह अपने परिवार के साथ थे।शवों को रायपुर से सोमवार सुबह ही रायगढ़ ले जाया जाएगा। यहां शहर के रामलीला मैदान में विप्लव के शव को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद सर्किट हाउस के पास स्थित उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। विप्लव को अंतिम विदाई देने असम राइफल्स के अफसर और कई जवान रायगढ़ पहुंच रहे हैं।
 रायगढ़ शहर रहेगा बंद
विप्लव और उनके परिवार के अंतिम संस्कार के मद्देनजर सोमवार को पूरा रायगढ़ शहर बंद रहेगा। सिनेमा घर और सभी प्रकार के व्यवसायिक संस्थान बंद रहेंगे। इधर, शनिवार से ही वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के घर बाहर लोगों की भीड़ जमा है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। धीर-धीरे उनके सभी रिश्तेदार भी रायगढ़ पहुंच गए हैं। वहीं विप्लव के छोटे भाई भाई अनय त्रिपाठी अपने मामा के साथ विप्लव का शव लेने रायपुर पहुंच गए हैं। अनय भी असम राइफल्स में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...