Google Analytics Meta Pixel मरवाही उपनिर्वाचन: 16 अक्टूबर 3 बजे तक किए जा सकेंगे नाम निर्देशन, 17 को समीक्षा,19 अक्टूबर तक नाम वापसी - Ekhabri.com

मरवाही उपनिर्वाचन: 16 अक्टूबर 3 बजे तक किए जा सकेंगे नाम निर्देशन, 17 को समीक्षा,19 अक्टूबर तक नाम वापसी


रायपुर।  विधानसभा उपनिर्वाचन-2020 के तहत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विधानसभा क्षेत्र के लिए उपनिर्वाचन की अधिसूचना आज जारी कर दी गई तथा अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। 16 अक्टूबर 2020 तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे तथा 17 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। वहीं 19 अक्टूबर तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लिए जा सकेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  डोमन सिंह के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन-2020 के तहत मरवाही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संबंधी कार्य सम्पन्न किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निदेर्शों के अनुरूप आज मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा क्षेत्र-24 मरवाही के विधानसभा उपचुनाव की अभ्यर्थिता हेतु आगामी 16 अक्टूबर 2020 (सार्वजिनक अवकाश को छोड़कर) तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का समय प्रतिदिन प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। 17 अक्टूबर को प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थियों द्वारा 19 अक्टूबर तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी।


यहां होंगे नामांकन
विधानसभा उपनिर्वाचन-2020 हेतु नाम निर्देशन की प्रकिया आज से प्रारंभ हो गई है। नामनिर्देशन-पत्र रिटर्निंग आॅफिसर कलेक्टर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को या  अजीत वसंत, अपर कलेक्टर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सहायक रिटर्निंग आॅफिसर को अभ्यर्थी या (उसके किसी प्रस्थापक द्वारा) 16 अक्टूबर 2020 (शुक्रवार) से अपश्चात् (लोक अवकाश दिन से भिन्न) किसी दिन 11 बजे पूर्वान्ह और 3 बजे अपरान्ह के बीच न्यायालय कलेक्टर कक्ष, कलेक्टोरेट, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में परिदत्त किए जा सकेंगे। नामनिर्देशन-पत्र के प्रारूप पूर्वोक्त स्थान और समय पर अभिप्राप्त किए जा सकेंगे।

Read Also  गैंगस्टर अमन का पुलिस ने किया एनकाउंटर.. पुलिस वेन पलटने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था..


3 नवंबर को होगा मतदान
विधानसभा उपनिर्वाचन-2020 के तहत 3 नवंबर 2020 को मतदान होगा तथा मतदान का समय प्रात: 8 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

चक्रवाती तूफान का असर! इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

By Reporter 5 / October 29, 2026 / 0 Comments
  दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *