Google Analytics Meta Pixel मोक्ष के लिए MBBS छात्र ने गंगा में ली जल समाधि, दक्षिणा में पंडा को दे दी Bike - Ekhabri.com

मोक्ष के लिए MBBS छात्र ने गंगा में ली जल समाधि, दक्षिणा में पंडा को दे दी Bike

शिवनगरी काशी को पूरी दुनिया में मोक्षदायिनी काशी के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है यहां मरने वाले सीधे मोक्ष धाम की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि यहां यमराज का शासन नहीं चलता। यहां प्राण त्यागने वालों को खुद भगवान शिव तारक मंत्र प्रदान करते हैं। अध्यात्म से जुड़े मोक्ष के इस गूढ़ रहस्य को विज्ञान नहीं मानता लेकिन इस बार बनारस में जो हुआ है, उसने सभी को चौंका दिया।

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) आईएमएस के एक एमबीबीएस छात्र ने अध्यात्म की राह पर आगे बढ़ते हुए गंगा में जल समाधि लेकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। मूल रूप से बिहार के रहने वाले बीएचयू के एमबीबीएस छात्र नवनीत पराशर के ऐसा करने से सब सन्न रह गए। बीती 8 जून से लापता नवनीत पराशर का शव मिर्जापुर के विंध्यवासिनी दरबार के पास गंगा में उतराता मिला।

बता दें कि काशा के मणिकर्णिका घाट में कभी चिताओं की आग शांत नहीं होती। शायद इसीलिए यहां हर साल न जाने कितने लोग मोक्ष की तलाश में आते हैं। इसीलिए गंगा किनारे कई मठ और मंदिरों में बुजुर्ग यहां मरने की इच्छा से मोक्ष की चाह में जिंदगी बिताते हैं, लेकिन नवनीत के मामले में लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि कोई मेडिकल स्टूडेंट ऐसा कदम उठा सकता है।

वाराणसी के लंका थाना पुलिस ने जब पूरे मामले की तफ्तीश की तो ये तथ्य सामने आया। लंका थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जांच के बाद प्रथम दृष्टया यही तथ्य सामने आया है कि नवनीत का जीवन अध्यात्म की ओर पूरी तरह से मुड़ गया था, जिसके बाद उसने ये कदम उठाया। किसी से कोई गिला कोई शिकवा नहीं।

बीएचयू के धन्वतरी हॉस्टल में रहने वाले नवनीत पराशर अचानक से गायब हो गए। आठ जून के बाद से उनका कोई पता नहीं चला। वाराणसी के लंका थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ। पिता ने बताया कि आखिरी बार जब बात हुई तो उसने हर महीने से कुछ ज्यादा रुपए मांगे। पूछने पर बताया कि रुद्राक्ष की माला समेत कुछ अन्य अध्यात्म से जुड़ा सामान खरीदना है। हॉस्टल छोड़ने से पहले नवनीत ने साथी छात्रों से बात करनी बंद कर दी थी। फिर भी पुलिस ने पूछताछ की तो किसी ने बताया कि विंध्यवासिनी जाने की बात कह रहा था।

लंका थाना पुलिस ने मिर्जापुर में तलाश किया तो वहां गंगा में नवनीत की लाश मिली। इसके बाद पुलिस ने विंध्यवासिनी दरबार में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो नवनीत एक नारियल और सिंदूर खरीदते दिखा। पड़ताल में पता चला कि गंगा में नहाने के बाद उन्हीं गीले कपड़ों में मां विंध्यवासिनी के उसने दर्शन किए। इसके बाद जिस पंडा से उसकी अंतिम बार बातचीत हुई, उसको दक्षिणा में अपनी बाइक की चाबी सौंप दी। उसके बाद पैर में लगी मिट्टी को साफ करने की बात कहकर वो गंगा की ओर चल पड़ा लेकिन उसक बाद वो नहीं लौटा। घाट किनारे सीढ़ियों पर ही नारियल और सिंदूर रख दिया। फिर न जाने वो गंगा में कहां गुम गया। इसके बाद उसकी लाश मिली।

पुलिस का मानना है कि नवनीत पूरी तरह से अध्यात्म की ओर मुड़ गया था. शायद इसीलिए मोक्ष की तलाश में उसने गंगा में जल समाधि ले ली। इस मामले में पुलिस पड़ताल अभी जारी है। बीएचयू के धन्वंतरी हॉस्टल के जिस कमरा नंबर 18 में नवनीत रहता था, उसे पुलिस जांच के लिए फिलहाल सील कर दिया गया। इकलौते बेटे की मौत से मां-बाप सुध खो बैठे हैं तो साथी छात्र छात्राएं गमजदा हैं। वहीं बीएचयू आईएमएस के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ विजय नाथ मिश्रा ने प्रकरण में जांच कर तंत्र-मंत्र से जुड़े लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

पारागांव में समाज अधिवेशन, मुख्यमंत्री ने भवन और सड़क के लिए राशि स्वीकृत

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026।रायपुर जिले के पारागांव में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज के विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *