रायपुर; 21 जून 2024: अदाणी पावर लिमिटेड, रायखेड़ा के विस्तार हेतु शनिवार, 22 जून 2024 को पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा प्रायोजित जनसुनवाई के समर्थन में आस-पास के गांवों के ग्रामीणों ने शुक्रवार को रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रायखेड़ा, गैतरा, चिचोली, ताराशिव, बहेसर आदि गांवों के सरपंचों सहित जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष, राजू शर्मा (सभापति, कृषि समिति, जिला पंचायत सदस्य रायपुर), ब्लॉक कुर्मी समाज के अध्यक्ष ठाकुर राम वर्मा, ब्लॉक राजपूत समाज के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, वेदराम मनहरे, बबलू शर्मा, रूपेन्द्र कटारिया, सरपंच ताराशिव मनीष वर्मा, सरपंच चिचोली पुनीत राम साहू सहित 40 से अधिक सदस्यों ने हस्ताक्षरित ज्ञापन रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह को सौंपा।



ज्ञापन में लिखा गया है कि, “दिनांक 22/06/2024 को ग्राम ताराशिव में लोक जनसुनवाई का आयोजन किया गया है जिसका समस्त क्षेत्र के जन प्रतिनिधि एवं ग्रामवासी जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र के अन्य जन प्रतिनिधि, किसान मजदूर, सामाजिक संस्था, ग्राम सभा के सदस्य सभी सामूहिक रूप से समर्थन करते हैं। 22/06/2024 की लोक जनसुनवाई समयानुसार कराई जाए।” इस ज्ञापन में सरपंच रायखेड़ा सुकबती कूर्रे सहित समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों द्वारा हस्ताक्षर कर अपना समर्थन अदाणी पावर लिमिटेड के 2 x 800 मेगावाट के पावर प्लांट के विस्तार हेतु दिया गया है।
गौरतलब है कि अदाणी पावर लिमिटेड की रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में कुल 1370 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल तकनीकी की दो इकाइयां पिछले आठ सालों से संचालित हैं। जिसके सामाजिक सरोकारों के तहत आसपास के 14 से अधिक गांवों में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास के कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें शिक्षा के क्षेत्र में नवोदय कोचिंग, बाला पेंटिंग, समर कैंप, बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज में आवागमन हेतु नोनी लारी आदि के माध्यम से बुनियादी शिक्षा में सुधार का प्रयास किया जा रहा है। अदाणी पावर लिमिटेड के विस्तार से तिल्दा ब्लॉक में विकास के नए आयाम खुल रहे हैं। कई हजार लोगों को नई नौकरियां मिलने की संभावनाएं जगी हैं और 1000 से अधिक लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है। वहीं, कुम्हारी जलाशय के संयुक्त उपक्रम से 5000 एकड़ जमीन की सिंचाई संभव हो सकेगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।
तिल्दा ब्लॉक में अदाणी पावर लिमिटेड के इन निरंतर प्रयासों ने यह साबित कर दिया है कि जब उद्योग और समुदाय एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो विकास और समृद्धि के नए द्वार खुलते हैं। इन प्रयासों से प्रेरणा लेते हुए अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की पहलें की जा सकती हैं, जिससे संपूर्ण समाज का विकास संभव हो सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...